{"_id":"5c0c3206bdec22416555ecd0","slug":"army-handed-over-jawan-jitendra-malik-to-uttar-pradesh-stf-in-bulandshahr-violence-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर बवाल: आर्मी ने जितेंद्र मलिक को यूपी एसटीएफ के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर बवाल: आर्मी ने जितेंद्र मलिक को यूपी एसटीएफ के हवाले किया
Sun, 09 Dec 2018 02:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 09 Dec 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
bulandshahr violence
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बुलंदशहर हिंसा मामले में आर्मी ने मुख्य आरोपी जितेंद्र मलिक को यूपी एसटीएफ के हवाले कर दिया है। इससे पहले जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट के बाद शनिवार को एसएसपी, स्याना सीओ और चिंगरावठी चौकी प्रभारी को हटा दिया गया है। बुलंदशहर हिंसा प्रकरण में मेरठ में एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह ने कहा कि हमने सेना के जवान जितेंद्र मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे सेना द्वारा शनिवार रात 12:50 बजे हमें सौंपा गया। जितेंद्र से प्रारंभिक पूछताछ की गई है। उन्हें बुलंदशहर भेजा जा रहा है जहां न्यायिक हिरासत के लिए अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
Army has handed over jawan Jitendra Malik, named in FIR filed in #Bulandshahr case, to Uttar Pradesh STF (Special Task Force) team in Meerut. pic.twitter.com/mjHEWjZi8w
एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि जितेन्द्र ने स्वीकार किया है कि वह उस जगह था जब भीड़ ने इकट्ठा होना शुरू किया था। पहली नजर में यह सच पाया गया है। यह अभी तक नहीं कहा जा सकता है कि वह इंस्पेक्टर या सुमित को गोली मारने वाला व्यक्ति है। जितेंद्र ने कहा कि वह ग्रामीणों के साथ वहां गया था, लेकिन उसने पुलिस पर पत्थरबाजी नहीं की। अब उसके मोबाइल का फोरेंसिक जांच किया जाएगा।
बता दें कि आरोपी युवाओं में अधिकतर युवा जीतू से प्रभावित थे। फौजी छुट्टी पर आने के बाद कुछ युवाओं को अपने साथ रखता था। जब तक वह गांव में छुट्टी पर रहता था युवाओं की एक टोली उसके पीछे रहती थी। क्योंकि वह सभी को खिलाता-पिलाता था। उसके इशारे पर युवा कुछ भी करने को तैयार हो जाते थे। बलवे के दौरान ही युवाओं की एक टोली उसके इशारे पर चिंगरावठी चौकी तक पहुंच गई थी।
3 of 5
jeetu fauji
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के अनुसार बलवे का आरोपी महाब निवासी जीतू फौजी 20 दिन पूर्व छुट्टी लेकर गांव आया था। सोमवार को जिस दिन कथित गो कटान की सूचना मिली, उस दिन उसे डयूटी पर जम्मू कश्मीर वापस पहुंचना था। सुबह से गांव के अंदर गो कटान को लेकर रोष पनप जाता है। जीतू अपने साथियों के साथ गांव में एक मोहल्ले में खड़ा होता है। जैसे ही कथित गोवंशों को चिंगरावठी चौकी ले जाने की बात होती है, तो जीतू भी अपने करीब एक दर्जन साथियों को इशारा करता है। ग्रामीणों के अनुसार युवा उसके इशारे पर चिंगरावठी चौकी के लिए रवाना हो जाते हैं। पुलिस के द्वारा गो तस्करों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर हंगामा बढ़ जाता है। कुछ ही देर में पथराव और फायरिंग शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jeetu fauji
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि किसी को यह पता नहीं था कि इतना बड़ा मामला हो जाएगा। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि जीतू फौजी के साथ रहने वाले कुछ युवक नशे की लत के कारण बलवाई और आरोपी बन गए। इनमें से कई युवक ऐसे हैं, जो कहीं न कहीं काम करते हैं, सब्जी बेचते हैं या पढ़ाई करते हैं। उनका किसी भी घटना से कोई लेना देना नहीं रहा है। यदि जीतू उन युवकों को नहीं खिलाता-पिलाता तो वह उसके इशारे पर शायद घटना पर नहीं जाते और न ही वह आरोपी बनते।
विज्ञापन
5 of 5
bulandshahr violence
- फोटो : अमर उजाला
चिंगरावठी में हुए बवाल में आरोपी बने जीतू फौजी का पुलिस के पास कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। परिजनों के अनुसार, उसने इंटर कालेज चित्सौना से हाईस्कूल की पढ़ाई की है। पब्लिक इंटर कालेज स्याना से इंटरमीडिएट पास किया है। उसके बाद वह कुछ समय तक घनसूरपुर कालेज में भी पढ़ा है, लेकिन उसके बाद पढ़ाई जारी रखी या बंद कर दी। इसकी कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।