{"_id":"66a0b71fa489e2332a0d9c42","slug":"upsc-student-dead-nilesh-had-told-his-family-that-he-would-come-home-soon-2024-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UPSC Student Dead: निलेश की आखिरी बार घरवालों से इस दिन हुई थी बात, किया था ये वादा; मां बोलीं-मैंने कहा था...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC Student Dead: निलेश की आखिरी बार घरवालों से इस दिन हुई थी बात, किया था ये वादा; मां बोलीं-मैंने कहा था...
Wed, 24 Jul 2024 02:11 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 24 Jul 2024 02:11 PM IST
विज्ञापन
UPSC Student Dead
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में पढ़ाई करने के दौरान निलेश रोजाना रात को माता-पिता से फोन पर बात करता था। रविवार रात करीब 9.30 बजे आखिरी बार उसने मां को कॉल किया था। उसने कहा था कि वह जल्द घर आएगा। इसके बाद उसने पढ़ाई करने की बात कर फोन काट दिया। इसके बाद परिवार की निलेश से कोई बात नहीं हुई।
upsc aspirant dead by current
- फोटो : अमर उजाला
एक परिजन ने बताया कि निलेश का परिवार गाजीपुर सिटी में रहता है। इसके पिता नरेंद्र कुमार राय गाजीपुर कोर्ट में अधिवक्ता हैं। मां नीलम राय गाजीपुर के एक प्राथमिक विद्यालय में टीचर हैं। बड़ी बहन नेहा राय की शादी हो चुकी हैं, वह बैंक में नौकरी करती हैं। छोटी बहन निष्ठा भी यूपीएससी की तैयारी करने के लिए दिल्ली में मौजूद हैं।
upsc aspirant dead by current
- फोटो : अमर उजाला
पिछले करीब तीन वर्षों से निलेश दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। उसने तीन प्रयास किए थे। तीसरे प्रयास में उसने प्रारंभिक परीक्षा पास भी कर ली थी। निलेश को यकीन था कि इस बार वह मुख्य परीक्षा भी पास कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
upsc aspirant dead by current
- फोटो : अमर उजाला
मां चाहती थीं कि निलेश उनके पास ही रहकर पढ़ाई करे, लेकिन कोचिंग की वजह से वह दिल्ली में रह रहा था। निलेश के पिता नरेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2017 में बेंगलुरु के एक नामी संस्थान से उसने बीटेक किया। कई नामी कंपनियों से उसे डेढ़ लाख रुपये सैलरी तक के ऑफर आए, लेकिन उसने ठुकरा दिए।
विज्ञापन
upsc aspirant dead by current
- फोटो : अमर उजाला
सड़क पर भरे पानी से सोसाइटी के गेट में उतरा करंट, छात्र की मौत
दिल्ली के पटेल नगर इलाके में प्रशासन की लापरवाही की वजह से परवान चढ़ने से पहले ही एक चमकता हुआ सितारा बुझ गया। सोमवार दोपहर हुई बारिश के बाद संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी कर रहा युवक लाइब्रेरी से चाय पीने निकला था। वहां से वापस घर लौटते समय उसे अपनी ही गली के गेट से जोरदार करंट लगा और वह वहीं चिपक गया।
दिल्ली के पटेल नगर इलाके में प्रशासन की लापरवाही की वजह से परवान चढ़ने से पहले ही एक चमकता हुआ सितारा बुझ गया। सोमवार दोपहर हुई बारिश के बाद संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी कर रहा युवक लाइब्रेरी से चाय पीने निकला था। वहां से वापस घर लौटते समय उसे अपनी ही गली के गेट से जोरदार करंट लगा और वह वहीं चिपक गया।