फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: हाथ में बंधा कलावा गेट के नुकीले सरिये में फंसा... UPSC की तैयारी कर रहे छात्र ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Wed, 24 Jul 2024 01:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 24 Jul 2024 01:19 PM IST
विज्ञापन
Delhi News Student Preparing for UPSC Dies Due to Electrocuted on Waterlogged Street
upsc aspirant dead by current - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के पटेल नगर की जिस गली के पीजी में निलेश राय रहता था, उसके कोने पर बिजली वितरक कंपनी का खंभा लगा हुआ है। उस खंभ से एक अर्थ का तार जमीन में लगा हुआ है। पानी भरा तो वह अर्थ का तार पानी में डूब गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी अर्थ के तार की वजह से पानी में करंट उतरा और निलेश की जान चली गई।

हादसे के समय मकान मालिक अतुल दुआ दफ्तर में मौजूद थे। उनको घर से हादसे की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। देखा कि लोहे के गेट पर निलेश का दाहिना हाथ सरिये में फंसा था। उसके हाथ में बंधे कलावा नुकीले सरिये में फंसा हुआ था। उस समय भी बूंदाबांदी हो रही थी। सूचना मिलकर पुलिस भी वहां पहुंच गई।

Delhi News Student Preparing for UPSC Dies Due to Electrocuted on Waterlogged Street
upsc aspirant dead by current - फोटो : अमर उजाला
किसी तरह लकड़ी की मदद से निलेश के हाथों को गेट से छुड़ाया गया। इसके बाद उसे सूखे स्थान पर घसीटा गया। बाद में उसे अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद उस एरिया को पीली रिबन लगाकर सील कर दिया गया। फिलहाल वहां से गुजरने में भी लोग घबरा रहे हैं।

Delhi News Student Preparing for UPSC Dies Due to Electrocuted on Waterlogged Street
upsc aspirant dead by current - फोटो : अमर उजाला
निलेश के पीजी मालिक अतुल दुआ ने बताया कि वह परिवार के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं जबकि पहली मंजिल पर उनके छोटे भाई अजय दुआ रहते हैं। दूसरी और तीसरी मंजिल पर इन लोगों ने छात्रों के लिए रूम बनाए हुए हैं, जहां करीब 15 छात्र रहते हैं। इनसे पांच से नौ हजार के बीच किराया लिया जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi News Student Preparing for UPSC Dies Due to Electrocuted on Waterlogged Street
upsc aspirant dead by current - फोटो : अमर उजाला
सड़क पर भरे पानी से सोसाइटी के गेट में उतरा करंट, छात्र की मौत
दिल्ली के पटेल नगर इलाके में प्रशासन की लापरवाही की वजह से परवान चढ़ने से पहले ही एक चमकता हुआ सितारा बुझ गया। सोमवार दोपहर हुई बारिश के बाद संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी कर रहा युवक लाइब्रेरी से चाय पीने निकला था। वहां से वापस घर लौटते समय उसे अपनी ही गली के गेट से जोरदार करंट लगा और वह वहीं चिपक गया।

विज्ञापन
Delhi News Student Preparing for UPSC Dies Due to Electrocuted on Waterlogged Street
upsc aspirant dead by current - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों ने उसे लोहे के गेट से चिपके देखा तो फौरन पुलिस को खबर दी। बाद में पुलिस व स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवक को गेट से छुड़वाया और पीसीआर की मदद से आरएमएल अस्पताल भेजा। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त निलेश राय (26) के रूप में हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed