{"_id":"6af5c74c494787acbc04cd64","slug":"police-held-a-meeting-with-organizers-regarding-chhath-puja-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163053-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: छठ पूजा को लेकर पुलिस ने आयोजकों संग की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: छठ पूजा को लेकर पुलिस ने आयोजकों संग की बैठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। कल से शुरू हो रहे छठ पूजा के मद्देनजर उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने तैयारियां शुरू की हैं। इसी कड़ी में अशोक विहार स्थित उत्तर-पश्चिम जिला डीसीपी कार्यालय में छठ पूजा आयोजकों के साथ बैठक हुई। अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-द्वितीय राम दुलारे मीणा ने की। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छठ पूजा के आयोजन से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने आयोजकों को पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। पूजा स्थलों पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग किया जाए। उन्होंने आयोजकों को सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने और आयोजन के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए सतर्क रहने को कहा है।