Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sonia gandhi book 1984 anti sikh riots sikh community protest delhi

दिल्ली: जलाई गई सोनिया गांधी की किताब, पीड़ित परिवार बोले- 1984 के जख्मों पर पर्दा डालने की कोशिश; जताया रोष

Thu, 12 Nov 2026 07:43 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 12 Nov 2026 07:43 PM IST
सार

गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब स्थित ‘सच की दीवार’ पर कमेटी के पदाधिकारियों, 1984 के पीड़ित परिवारों और सिख संगत ने पुस्तक की प्रतियां जलाकर रोष जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने किया।
 

विज्ञापन
sonia gandhi book 1984 anti sikh riots sikh community protest delhi
दिल्ली में जलाई गई सोनिया गांधी की किताब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 1984 के सिख दंगों को लेकर सोनिया गांधी की पुस्तक में किए गए कथित दावों के विरोध में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब स्थित ‘सच की दीवार’ पर कमेटी के पदाधिकारियों, 1984 के पीड़ित परिवारों और सिख संगत ने पुस्तक की प्रतियां जलाकर रोष जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने किया।

विज्ञापन
Trending Videos

किताब में राजीव गांधी को सिखों का हमदर्द दिखाने का प्रयास
इस मौके पर कालका और काहलों ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक के माध्यम से 1984 के सिख दंगों के इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने और राजीव गांधी को सिखों का हमदर्द दिखाने का प्रयास किया है। उनका कहना था कि उस समय राजीव गांधी ने नरसंहार को लेकर ‘जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है’ जैसी टिप्पणी की थी। ऐसे में पुस्तक में प्रस्तुत घटनाक्रम ऐतिहासिक तथ्यों से मेल नहीं खाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

जारी रहेगी कानूनी लड़ाई
दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि पुस्तक के जरिये गांधी परिवार पर लगे आरोपों से ध्यान हटाने और उसे क्लीन चिट देने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि 1984 में दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में सिखों की हत्याएं हुईं और पीड़ित परिवार आज भी न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। कालका और काहलों ने कहा कि कमेटी दंगों के मामलों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed