बुलंदशहर की सदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की गिनती जारी है। यहां कई राउंड की मतगणना हो चुकी है जिसमें भाजपा की उषा सिरोही बसपा के हाजी यूनुस और आरएलडी के प्रवीण कुमार सिंह को पीछे छोड़कर 5000 से ज्यादा वोटों की शुरू से ही बढ़त बनाए हुए हैं।
आगे देखें मतगणना केंद्रों की तस्वीरें..
2 of 6
bulandshahr bypoll
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 8.00 बजे से हो रही मतगणना करे दोपहर एक बजे तक 12 राउंड पूरे हुए जिसमें उषा सिरोही जीतती दिख रही हैं। इस बार बड़े ही खास तरीके से वोटों की गिनती हो रही है।
3 of 6
bulandshahr bypoll
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल के दौर में हुई वोटिंग की गणना भी अलग तरीके से हो रही है। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए गए थे जिसकी वजह से ईवीएम की संख्या भी बढ़ी है और यही कारण है कि मतगणना धीमी गति से चल रही है।
4 of 6
bulandshahr bypoll
- फोटो : अमर उजाला
मतगणना केंद्रों पर भी सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना के नियमों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
5 of 6
bulandshahr bypoll
- फोटो : अमर उजाला
2017 में सदर विधानसभा सीट पर कुल 64.27 फीसदी मतदान हुआ था। जबकि, उपचुनाव में कुल 52.56 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। अब यह तो परिणाम आने पर ही पता चलेगा कि लोगों ने किस प्रत्याशी को अपना विधायक चुना है।