कॉपी में बना दिल उस पर चला तीर और दिल के अंदर लिखा महबूबा का नाम। ये काम अकसर ही किशोरावस्था में ज्यादातर लोग अपनी कॉपी के सबसे पीछे वाले पेज पर करते हैं लेकिन अगर ये सब कुछ आपको बोर्ड की कॉपी में देखने को मिल जाए तो...?
2 of 8
up board copy
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा ही कुछ नजारा इन दिनों यूपी बोर्ड की परीक्षा में देखने को मिल रहा है। एक कॉपी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कोई कॉपी पर मोहब्बत के पैगाम लिखकर कॉपी चेकरों को ये बताने में लगा है कि प्यार ने उसे कहीं का नहीं छोड़ा। तो कोई शायरी कर सर पर छोड़ रहा है कि वो पास करें या फेल।
इन दिनों उत्तर प्रदेश के उन स्कूलों से ऐसी ही अजीबो गरीब खबरें सामने आ रही हैं जहां यूपी बोर्ड की परीक्षा की कॉपियां चेक हो रही हैं। जो कॉपी इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है उसमें बताया गया है कि किस तरह प्यार ने पढ़ाई भी छुड़वा दी। इस कॉपी में बड़ा-बड़ा लिखा है, "आई लव माई पूजा"। पेज के सबसे ऊपर शायरी लिखी है जो कुछ इस प्रकार है- 'ये मोहब्बत भी क्या चीज है, न जीने देती है न मरने देती है। मेरे यारों ये दुआ करो कि वो न मिले तो मैं मर ही जाऊं।' इसके साथ ही उसमें ये भी लिखा है- 'सर, इस लव स्टोरी ने पढ़ाई से दूर कर दिया। नहीं तो मैंने हाईस्कूल तक खूब पढ़ाई की। इसको लिखने के लिए सर वेरी-वेरी सॉरी।'
4 of 8
up board copy
- फोटो : अमर उजाला
सिर्फ यही नहीं, तरह-तरह के बहाने भी लोग बना रहे हैं। कहीं जीजा की मौत, कहीं मां के न होने को पढ़ाई न कर पाने की वजह बताकर यह अनुरोध किया है कि मुझे पास कर दीजिए।
वहीं कई लोगों ने तो सौ-सौ के नोट भी कॉपी में पास करने के लिए फंसा के रखे हैं।