नाले में मिले थे दो सगी बहनों के शव, हुई इतनी बर्बरता पढ़ पाना भी है मुश्किल
लक्की ने ही अगवा कर दोनों की हत्या की है। लक्की ने रुकसार से शादी करने से पहले एक और शादी की हुई थी। वह उसे भी अपने साथ रखता था। शराब पीने के अलावा लक्की कुछ करता भी नहीं था। यही वजह थी जिसकी वजह से दोनों के बीच झगड़ा होता था। परिवार के एक रिश्तेदार ने बताया कि एक कार्यक्रम में रुकसार की मुलाकात पीरागढ़ी निवासी लक्की से हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और शादी कर ली।
शादी के बाद रुकसार को पता चला कि लक्की पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी व बच्चे हैं, लेकिन इसके बाद भी उसने लक्की का साथ दिया। लक्की शराब पीकर छोटी-छोटी बात पर रुकसार से मारपीट करता था। शादी के करीब ढाई साल बाद रुकसार व लक्की की बेटी हुई, लेकिन मारपीट बंद नहीं हुई। रुकसार ने तीन बार 100 नंबर पर कॉल कर पति की शिकायत भी की। अलीपुर थाने में भी शिकायत की, लेकिन लक्की बाज नहीं आया और लगातार रुकसार के साथ मारपीट करता रहा। परेशान होकर वह मायके आ गई। यहां भी आरोपी ने परेशान करना नहीं छोड़ा।
सीलमपुर थाने में रुकसार ने परिवार के साथ जाकर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कभी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी पीड़िता को वापस ले जाने का दबाव बना रहा था। परिवार का आरोप है कि जहां से दोनों बहनों के शव मिले हैं, उसके पास ही लक्की रहता है। लक्की ने ही दोनों की हत्या कर शवों को नाले में फेंका है।
नाले में रविवार को स्थानीय लोगों ने एक शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव निकालना शुरू किया, तो पता चला कि शव एक नहीं दो थे। एक की शर्ट गायब थी, जबकि दूसरी की सलवार गायब थी। एक के हाथ को किसी जानवर ने भी खा लिया था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आंबेडकर अस्पताल में भेज दिया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों के किन्नर होने की आशंका जताई, लेकिन जब सोमवार को दोनों की पहचान हुई तो पता चला कि दोनों सगी बहनें थीं और सीलमपुर में रहती थीं। परिवार का आरोप है कि उनके प्राइवेट पार्ट्स को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया भी गया है। पुलिस इससे इनकार कर रही है।