फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवक ने प्रेमिका को फंसाने के लिए दोस्त को मार डाला, मामला जानकर रह जाएंगे सन्न

Sun, 23 Sep 2018 09:05 PM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sun, 23 Sep 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
Youth murder his friend due to trap his girlfriend in azamgarh
बिहारी कहने पर हत्या की
यूपी के आजमगढ़ में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को फंसाने के लिए अपने दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। घटना का खुलासा होने पर जब पूरा मामला सामने आया तो लोगों के होश उड़ गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Youth murder his friend due to trap his girlfriend in azamgarh
यूपी पुलिस
एसपी सिटी कमलेश बहादुर के मुताबिक मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अवांव गांव निवासी अरुण सिंह (30) ट्रक ड्राइवर था। 19 सितंबर की सुबह अरुण की लाश गांव के सड़क पर पड़ी हुई थी। धारदार हथियार से उसका गला रेता गया था। घटना के बाद पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुट गई। 

 
Youth murder his friend due to trap his girlfriend in azamgarh
crime shimla
जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि वाराणसी से अरुण और उसके गांव का मित्र मनीष सिंह दोनों एक साथ घर से निकले थे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस मनीष के खिलाफ साक्ष्य और सबूत जुटाने लगी। शनिवार की सुबह मनीष को सठियांव बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान मनीष सिंह ने अपना जुर्म स्वीकार कर घटना का खुलासा किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Youth murder his friend due to trap his girlfriend in azamgarh
love affair
मनीष के मुतबिक वह एक युवती से प्रेम करता था। युवती की शादी हो चुकी है। वह उसे छोड़ना नहीं चाह रहा था। करीब एक माह पूर्व अरुण और उसकी प्रेमिका से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके चलते साजिश रची कि अरुण की हत्या कर देने पर आरोप युवती के ऊपर लगेगा और वह अपनी ससुराल की बजाय जेल चली जाएगी। शादी टूटने पर उसके साथ रहने को मजबूर हो जाएगी। 

 
विज्ञापन
Youth murder his friend due to trap his girlfriend in azamgarh
Knife
मनीष ने बताया कि अरुण सिंह ने वाराणसी में अपना ट्रक खड़ा किया इसके बाद दोनों घर पर किसी को आने की सूचना बिना दिए ही चल दिए। रोडवेज पर बस से उतरने के बाद दोनों टहलते हुए चर्च चौराहे पर पहुंचे। जहां अरुण के सामने ही मनीष ने चाकू खरीदा। हालांकि अरुण को उसके हत्या की कोई जानकारी नहीं थी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed