विवेक विहार इलाके में सोमवार दोपहर इंद्रप्रस्थ लाल बत्ती पर खड़ी तीन बसों के अलावा दो ऑटो और दो बाइक सवाररों को पीछे से आई बेलगाम चार्टर्ड बस ने रौंद दिया। हादसे में एक बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि ऑटो व एक अन्य बाइक सवार समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शवों की शिनाख्त सतीश कुमार (50) और रूपेंद्र कुमार (38) के रूप में हुई है।
2 of 8
vivek vihar accident
- फोटो : अमर उजाला
वही, घायल पूनम (50), नरेंद्र (42), विनोद (47) व गौतम का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त वाहनों में एक स्कूली बस थी, जिसमें बच्चे सवार थे। हादसे के बाद बच्चों के चेहरे पर खौफ झलक रहा था। किसी बच्चे के घायल होने की सूचना नही है।
3 of 8
vivek vihar accident
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक हादसा रोड नंबर-56, इंद्रप्रस्थ लाल बत्ती पर सोमवार दोपहर करीब 3.45 बजे हुआ। लाल बत्ती होने के कारण सबसे आगे डीटीसी की कलस्टर बस खड़ी थी। उसके पीछे स्कूल बस, उसके पीछे यूपी रोडवेज की बस और फिर एक ऑटो व बाइक सवार सतीश व रूपेंद्र खड़े थे। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार सफेद रंग की चार्टर्ड बस ने ऑटो व रूपेंद्र की बाइक को रौंदते हुए यूपी रोडवेज की बस में जा घुसी।
4 of 8
vivek vihar accident
- फोटो : अमर उजाला
टक्कर लगने से यूपी रोडवेज की बस आगे खड़े ऑटो व बाइक को टक्कर मारकर स्कूल बस से जा टकराई। स्कूल बस जाकर कलस्टर बस से जा भिड़ी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्कूल बस में उस समय कुछ बच्चे भी मौजूद थे। गनीमत यह रही कि बसों में मौजूद सभी बच्चे व सवारियां सुरक्षित रही।
5 of 8
vivek vihar accident
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, यूपी रोडवेज बस के पीछे खड़े बाइक सवार सतीश और रूपेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई। ऑटो सवार महिला पूनम और चालक नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बस के आगे बाइक पर मौजूद विनोद व राहगीर गौतम जख्मी हो गए। घायलों को जीटीबी और मैक्स अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।