फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए गुड़गांव की 10 बड़ी खबरें

Tue, 11 Feb 2014 10:55 PM IST
Updated Tue, 11 Feb 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए गुड़गांव की 10 बड़ी खबरें

top ten news of gurgaon

भाजपा नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए चलाए जा रहे वन वोट, वन नोट अभियान की शुरुआत वार्ड-10 के लक्ष्मण विहार से भाजपा पार्षद दल के नेता मंगत राम बागड़ी के नेतृत्व में की गई। इस दौरान 192 घरों में संपर्क कर सहयोग की अपील की गई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार की नाकामियां गिनाईं।


तस्वीरों में देखिए गुड़गांव की 10 बड़ी खबरें

top ten news of gurgaon

इनेलो की ओर से प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में जनजागरण न्याय यात्रा अभियान शुरू किया गया। गुड़गांव में जिला शहरी अध्यक्ष राजेश सूटा के नेतृत्व में न्याय यात्रा निकाली गई। इस दौरान इनेलो कार्यकर्ता और नेता गली-गली घूमे और कांग्रेस की गलत नीतियों और पार्टी की नीतियों से आम लोगों को अवगत कराया।

तस्वीरों में देखिए गुड़गांव की 10 बड़ी खबरें

top ten news of gurgaon

गुड़गांव के द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय छात्रावास का मामला एक बार फिर गरम हो गया है। कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को बादशाहपुर से विधायक राव धर्मपाल की कोठी के समक्ष प्रदर्शन किया। वह नहीं मिले तो जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। छात्रों के आंदोलन का नेतृत्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए गुड़गांव की 10 बड़ी खबरें

top ten news of gurgaon

द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में पद्मश्री से सम्मानित कबड्डी कोच सुनील डबास का स्वागत किया गया। कॉलेज परिसर में ढोल-नगाड़े की थाप के बीच सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके यादव ने कहा कि यह गर्व की बात है कि सुनील डबास इसी कॉलेज से हैं। उन्होंने देश भर में कॉलेज और हरियाणा का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए गुड़गांव की 10 बड़ी खबरें

top ten news of gurgaon

जिला परिषद की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। वाइस चेयरमैन बिजेन्द्र सिंह जेलदार ने बताया कि रायसीना, अभयपुर, निमोट, ईसाकी व मुसेदपुर में लगे ट्यूबवैल में अभी तक कनेक्शन नहीं हुए है। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी मामलों को सुना और जरूरी निर्देश दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed