फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीश्री के कार्यक्रम को पुलिस की अनुमति नहीं : दिल्ली सरकार

Tue, 08 Mar 2016 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Mar 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
To make Shri Shri's way easier put up Indian Army
वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल की तैयारी

दिल्ली में यमुना किनारे होने वाले श्री रविशंकर के कार्यक्रम 'वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल' के आयोजन स्‍थल मामले में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण में आज की सुनवाई पूरी हो गई है। एनजीटी ने जल संसाधन मंत्रालय से कल तीन सवालों के जवाब मांगे हैं। इससे पहले आज की सुनवाई में एनजीटी ने मंत्रालय से पूछा कि क्या इस कार्यक्रम के आयोजन से पहले इसके असर को लेकर कोई भी अध्ययन किया गया था? इस बीच कार्यक्रम के आयोजक श्री रविशंकर ने कहा कि उन्होंने किसी नियम को नहीं तोड़ा है बल्कि, वो इस कार्यक्रम के साथ यमुना को साफ करने की कोशिश कर रहै हैं। इससे पहले आज ही दिल्ली सरकार ने एनजीटी को बताया कि इस कार्यक्रम को दिल्ली पुलिस की अनुमति नहीं है। बता दें कि इस कार्यक्रम के विवाद में आने के बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का इस कार्यक्रम में आना रद्द हो गया है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में आएंगे या नहीं इस पर भी फिलहाल संशय कायम है। 

To make Shri Shri's way easier put up Indian Army
सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

कार्यक्रम के मंच की सुरक्षा में एसपीजी को लगाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई चर्चित हस्तियां इस आयोजन में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम के लिए अलग से एक पुलिस पोस्ट बनाई गई है। इस कार्यक्रम को लेकर एनजीटी ने एक याचिका पर सुनावाई करते हुए यूपी सरकार से भी जवाब मांगा है। इसमें कार्यक्रम स्थल की जगह और खर्च का ब्यौरा देने को कहा है।

To make Shri Shri's way easier put up Indian Army
सेना के पास अच्छे पुल बनाने की क्षमता

सेना के पास कम समय में अच्छे पल्टून पुल बनाने की क्षमता है। इसे देखते हुए वैश्विक सांस्कृतिक कार्यक्रम में कम समय में मजबूत पुल बनाने के लिए सेना को लगाया गया है। कार्यक्रम के आयोजन के दौरान गंदगी फैलने के आरोपो को लेकर श्रीश्री रविशंकर ने जवाब दिया है कि यहां कोई गंदगी नही फैलाई गई है। वे यमुना सफाई के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
To make Shri Shri's way easier put up Indian Army
आतंकी हमले के भी इनपुट्स

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट्स के चलते सेना को वैश्विक सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुरक्षा में लगाया जा सकता है। इस संबंध में सुरक्षा एजेंसियों में बात चल रही है।

विज्ञापन
To make Shri Shri's way easier put up Indian Army
35 लाख लोगों के आने की उम्मीद

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंच की सुरक्षा की जिम्मेदारी एनएसजी को दी गई है। कार्यक्रम में 35 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। इसे देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर ही एक पुलिस पोस्ट बनाई गई है। इस पोस्ट का प्रभारी सब इंस्पेक्टर को बनाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed