फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Super Moon 2020: देश-दुनिया ने देखा 2020 का आखिरी सुपरमून, देखें रोमांच की तस्वीरें

Fri, 08 May 2020 12:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 May 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Thrill of watching supermoon in india and around the world

साल के आखिरी सुपरमून को इस पूर्णिमा पर देखने की बेताबी लोगों को लंबे समय से थी। रोमांच भी था। इंडिया गेट से सुपरमून का नजारा अद्भुत रहा। लगा कि चांद धरती पर उतर रहा है।  


 

Trending Videos
Thrill of watching supermoon in india and around the world
इस सुपर मून को सुपर फ्लॉवर मून (Super Flower Moon) भी कहा जाता है। सुपरमून पृथ्वी से दिखाई देने वाला चंद्रमा का एक बड़ा आकार है। कई बार यह पृथ्वी के काफी पास तक आ जाता है, जिससे हमें उसका आकार सामान्य से बड़ा दिखाई देता है। यदि पूर्णिमा तिथि के दिन ऐसा हो तो इसे सुपरमून के नाम से जाना जाता है। 

 
Thrill of watching supermoon in india and around the world
जिस दिन पूर्णिमा (Full Moon) हो और चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकटतम बिंदू पर हो तो ऐसे में  सुपरमून की स्थिति बनती है। दौरान चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी तकरीबन 23 हजार किलोमीटर कम होने से चांद 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकदार नजर आता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Thrill of watching supermoon in india and around the world
खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार सुपरमून में चंद्रमा तकरीबन 30 फीसदी अधिक चमकीला नजर आता है और लगभग 14 प्रतिशत अपने सामान्य आकार से बड़ा दिखाई देता है। परंतु वास्तव में चंद्रमा का आकार बड़ा नहीं होता है, बल्कि पृथ्वी से इसकी निकटता के कारण ऐसा प्रतीत होता है।

 
विज्ञापन
Thrill of watching supermoon in india and around the world
मई में पड़ने वाले सुपरमून को फ्लॉवर मून और अप्रैल में पड़ने वाले सुपरमून को पिंक मून कहा जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि फुल मून का नाम अमेरिकी मौसमों, फूलों और क्षेत्रों के नाम पर रखा गया है जो पहली बार मेन फार्मर एलमैनेक में प्रकाशित हुए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed