दिल्ली समेत पूरे देश में सोमवार से लॉकडाउन के तीसरे चरण की शुरुआत हुई है और इसके साथ ही देशभर में शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई। सोमवार को राजधानी में शराब की दुकानों के बाहर जमकर सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन हुआ जिसके चलते पुलिस को लाठियां भी चलानी पड़ीं। वहीं आज एक मजेदार वाकया भी हुआ। देखें इस वाकये के फोटो और वीडियो...
दिल्लीः शराब की दुकान के बाहर खड़े लोगों पर शख्स बरसाने लगा फूल, बोला- 'तुम हो अर्थव्यवस्था के योद्धा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके चलते दिल्ली सरकार ने फैसला किया कि शराब पर 70 प्रतिशत कोरोना टैक्स बढ़ा दिया जाए ताकि दुकानों के बाहर भीड़ कम हो जाए, लेकिन आज भी सुबह से ही शराब की दुकानों पर खुलने से पहले ही भीड़ लगी रही। कई जगह तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस का आज फिर लाठियां फटकारनी पड़ीं।
कृष्णा नगर में शराब लेने के लिए मंगलवार सुबह 6 बजे से लंबी लाइन लग गई। शराब की दुकान खुली भी नहीं थी कि खरीदारों की कतार कई मीटर लंबी हो गई थी। वहीं इस बीच अचानक कुछ लोग वहां पहुंचे और कतार में खड़े लोगों पर फूल बरसाने लगे।
#WATCH Delhi: A man showers flower petals on people standing in queue outside liquor shops in Chander Nagar area of Delhi. The man says, "You are the economy of our country, government does not have any money". #CoronaLockdown pic.twitter.com/CISdu2V86V
— ANI (@ANI) May 5, 2020