मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों का व्यख्यान किया। उन्होंने बहुत ही मंझे हुए राजनेता की तरह जनता को अब तक उपलब्ध करवाई सुविधाओं का जमकर प्रचार किया। जब-जब वे उपलब्धियां गिना रहे थी दूसरी तरफ हाल में तालियों की गूंज भी उठ रही थी। (सभी फोटो- विवेक निगम)
तीन साल केजरीवाल : गिनाईं AAP की उपलब्धियां, दिल्ली के लिए किए ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला क्लीनिक, मुफ्त इलाज की दी सुविधा
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम मोहल्ला क्लीनिक योजना लाएं। अब तक 164 मोहल्ला क्लीनिक चल रहे है। 786 मोहल्ला क्लीनिक के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक से ऊपर हमने पॉलीक्लीनिक बनाएं जहां आठ क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉक्टर मिलेंगे। इसके गंभीर इलाज के लिए मल्टी सुपर स्पेशलियटी अस्पताल है। उन्होंने कहा कि 70 सालों में दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में 10 हजार बेड्स थे। इस साल के अंत तक हम 3000 बेड्स बढ़ा लेंगे। अगले साल तक 2500 और बेड्स तैयार हो जाएंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पहला राज्य है जहां सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त इलाज, दवा, जांच और सर्जरी की सुविधा मिलती है। सुविधाओं का असर है की ओपीडी में मरीजों की संख्या 3 से बढ़कर 4 करोड़ हो गई है। भीड़ के चलते जांच व सर्जरी में देरी ना हो इसके लिए 67 निजी लैब जांच और 44 निजी अस्पतालों में सर्जरी करवाने की सुविधादी जिसका खर्च सरकार उठाएगी। यही नहीं हमने सड़क हादसों में घायलों को मुफ्त इलाज की उपलब्ध कराई।
सरकारी स्कूलों का शिक्षा स्तर, इंफ्रास्ट्रक्चर दोनों में सुधार
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में शिक्षा स्तर पहले से बहुत बेहतर हो चुका है। पढ़ाई का स्तर हो या फिर स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर हमने दोनों पर काम किया। अब निजी स्कूल के बच्चे में सरकारी स्कूलों मे पढने आना चाहते है। 15 साल में पिछली सरकार ने 800 क्लासरूम बनाए थे। हमने तीन साल में 7 हजार से अधिक क्लासरूम बनाए। 8000 क्लासरूम निर्माणाधीन है। उन्होंने कहा कि शिक्षास्तर में सुधार की चर्चा अब दूसरे राज्यों में भी हो रही है। हमारे शिक्षक विदेशों में जाकर प्रशिक्षण ले रहे है।
बिजली का बिल किया आधा, पानी मुफ्त
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीते तीन साल से हमने बिजली का बिल नहीं बढने दिया। हमने वादा किया था ईमानदारी से काम करेंगे वह कर रहे है। उन्होंने कहा कि सभी को 20 हजार लीटर पानी प्रतिमाह मुफ्त में मिल रहा है। वर्तमान में 83 फीसदी घरों में पानी पाइपलाइन के जरिए आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि लोग कहते है हमने फ्लाईओवर नहीं बनाएं। लेकिम हमने तीन साल में 11 फ्लाईओवर का निर्माण किया है।