{"_id":"5de483418ebc3e55061a9e6c","slug":"three-minors-died-in-road-accident-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मर गई संवेदना: फुटपाथ पर एक के ऊपर एक रखे शव, मोबाइल भी कर लिए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर गई संवेदना: फुटपाथ पर एक के ऊपर एक रखे शव, मोबाइल भी कर लिए चोरी
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Dec 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
road accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजधानी में शायद लोगों की संवेदना भी मर गई है। शनिवार देर रात दिल्ली गेट के पास हुए हादसे में घायल तीनों लड़के सड़क पर तड़पते रहे। बजाय मदद करने के किसी ने उनके मोबाइल ही उड़ा लिए। एक राहगीर ने इतना जरूर किया कि घायलों को सड़क से उठाकर फुटपाथ पर एक के ऊपर एक लिटा दिया।
2 of 8
road accident
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप था कि घटनास्थल से महज 300 मीटर दूर एलएनजेपी अस्पताल की इमरजेंसी थी। यदि समय पर तीनों को अस्पताल पहुंचाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी। सड़क से गुजर रहे एक युवक ने अपनी स्कूटी रोकी और तीनों को एक ऑटो में डालकर अस्पताल पहुंचाया।
3 of 8
क्षतिग्रस्त स्कूटी
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, युवक को बाद में पता चला कि तीनों लड़के उसके पड़ोसी हैं। अस्पताल पहुंचने में करीब 25 मिनट लग गए, जहां ले जाते ही तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। मोहम्मद साद के चाचा रहीसुद्दीन ने बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां उनके भतीजे के मोबाइल का कवर पड़ा मिला, जबकि मोबाइल गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
घटनास्थल पर लोग
- फोटो : अमर उजाला
बाकी लड़कों के मोबाइल भी नहीं मिले हैं। घायलों को अस्पताल ले जाने वाले रिजवान नामक युवक ने बताया कि वह स्कूटी से लक्ष्मीनगर से तुर्कमान गेट लौट रहा था। हादसे को देखकर वह रुका तो उसने देखा कि सड़क पर काफी दूर तक खून फैला हुआ था। वहां एक स्कूटी टूटी पड़ी थी।
विज्ञापन
5 of 8
घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाला
तीनों लड़कों को किसी ने हाईमास्ट पोल के पास एक के ऊपर एक लिटाया हुआ था। उसने देखा तो हमजा की सांस चल रही थी। फौरन उसने एक ऑटो को रुकवाया और तीनों को अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।