फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली: एक साथ उठे तीन भाइयों के जनाजे, फफक कर रो पड़ा पूरा मोहल्ला

Sun, 01 Dec 2019 07:55 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 01 Dec 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
Delhi accident news turkman gate three brothers died in overspeeding scooty road accident
पोस्टमॉर्टम के बाद शव को घर ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली गेट के पास बहादुरशाह जफर मार्ग पर शनिवार देर रात एक हादसे में स्कूटी सवार दो नाबालिग समेत तीन लड़कों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त मोहम्मद ओसामा (19), मोहम्मद साद (16) और मोहम्मद हमजा (15) निवासीगण तुर्कमान गेट पुरानी दिल्ली के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। 

Delhi accident news turkman gate three brothers died in overspeeding scooty road accident
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

उनका आरोप था कि पुलिस की गाड़ी ने पीछा करते हुए लड़कों को टक्कर मारी। मामले को लेकर रातभर जमकर हंगामा हुआ और दरियागंज थाने के बाहर नारेबाजी की। एहतियात के तौर पर पुलिस ने रातभर नेताजी सुभाष मार्ग व बहादुरशाह जफर मार्ग के एक केरिजवे को बंद रखा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आरोपों को नकार रहे हैं। उनका कहना है कि तीनों लड़के बगैर हेलमेट के थे। रफ्तार तेज होने के कारण हादसा हुआ। 

Delhi accident news turkman gate three brothers died in overspeeding scooty road accident
पोस्टमॉर्टम के लिए शवों को ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

हालांकि अब तक की जांच में लड़कों की स्कूटी को टक्कर मारने की जानकारी नहीं मिली है। आईपी इस्टेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, ओसामा, साद और हमजा तीनों ही परिवार के साथ पुरानी दिल्ली स्थित डीडीए फ्लैट, तुर्कमान गेट पर रहते थे। ओसामा और साद मामा-बुआ के लड़के हैं, जबकि हमजा भी इनका रिश्तेदार था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi accident news turkman gate three brothers died in overspeeding scooty road accident
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला

ओसामा तुर्कमान गेट पर ही एक मदरसे में हिफ्ज (कुरान को कंठस्त करना) कर रहा है। साद निजामुद्दीन के एक नामी पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा और हमजा गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। शनिवार रात इनके एक रिश्तेदार की शादी थी। तीनों अपने-अपने परिवार के साथ तुर्कमान गेट स्थित दरगाह फैज इलाही स्थित बरातघर में मौजूद थे। 

विज्ञापन
Delhi accident news turkman gate three brothers died in overspeeding scooty road accident
तीनों मृतक भाई (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

इस बीच परिजनों की नजर बचाकर तीनों एक स्कूटी पर घूमने निकल गए। स्कूटी हमजा की थी और वह ही चला रहा था। तीनों घूमते हुए बहादुरशाह जफर मार्ग पर पहुंच गए। इस बीच मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के गेट से थोड़ी दूर जाकर रात करीब 11:20 बजे तीनों एक हाईमास्ट लाइट के पोल से जा टकराए। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। सड़क पर करीब 30 फीट तक खून ही खून फैल गया। वहां से गुजर रहे एक पड़ोसी युवक ने राहगीरों की मदद से तीनों को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed