जेएनयू छात्रों के प्रदर्शन के चलते मेट्रो से लेकर सड़कों तक आम लोग परेशान रहे। प्रदर्शनकारियों को संसद तक जाने को रोकने के लिए तीन मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए। दक्षिणी दिल्ली में जगह-जगह रूट डायवर्ट करने के चलते सरोजनी नगर, मुनिरका, भीकाजी कांप्लेक्स, लीला होटल, धौलाकुंआ, आउटर रिंग रोड एरिया में आम लोग तीन से चार घंटे तक जाम से जुझते रहे।
2 of 5
जेएनयू छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली मेट्रो ने दिल्ली पुलिस की मांग पर केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए। इन स्टेशन में जाने और आने के रास्ते पूरी तरह से बंद रहे। हालांकि केंद्रय सचिवालय मेट्रो स्टेशन में इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध थी। लेकिन उद्योग भवन व लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के गेट बंद होने के साथ-साथ ट्रेन भी नहीं रूक रही थी।
3 of 5
जेएनयू छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन न रूकने और स्टेशन बंद होने के चलते पौने एक से शाम सवा पांच बजे तक यात्रियों को बेहद दिक्कत हुई। हालांकि ऑफिस समय समाप्त होने से पहले मेट्रो गेट खोल दिए गए थे।
4 of 5
जेएनयू छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
उधर, मुनिरका से संसद की ओर कूच जेएनयू छात्रों के मार्च के चलते मुनिरका, आरके पुरम, भीकाजी कांप्लेक्स, लीला होटल, हयात होटल, सरोजनी नगर के कई रास्तों में जाम रहे। इन इलाकों में दुपहर एक से शाम पांच बजे तक जाम की स्थिति रही।
5 of 5
जेएनयू छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
महासचिव सतीश को सड़क पर घसीटा और मारपीट: छात्रसंघ
छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष ने एक वीडियो साझा किया है, इसमें साफ दिख रहा है कि दिल्ली पुलिस छात्रसंघ के महासचिव सतीश चंद्र को सड़क पर घसीटते हुए ले जा रही है। इस दौरान पांच से छह पुलिसवाले डंडे से पीटते हुए घसीट रहे हैं। छात्रसंघ का कहना है कि आखिर निहत्थे छात्रों पर लाठीचार्ज से सरकार क्या दर्शाना चाहती है।