दशहरा के समापन के साथ ही आज पुतले के रूप में रावण के अहंकार का दहन हो जाएगा। इस मौके को खास बनाने के लिए इंद्रप्रस्थ श्रीरामलीला कमेटी समाज में अविश्वास की खाई का चौड़ा कर रहे परिचित दुष्कर्मी रूपी चौथे पुतले का दहन भी करेगी।
2 of 6
dussehra
- फोटो : राजन राय
रावण के साथ दो पुतले कुंभकरण और मेघनाद के होते हैं। चौथे पुतले के दहन के लिए वोटिंग कराई गई है, जिसमें ‘परिचित बलात्कारी’ को ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। कमेटी के सदस्य सुरेश बिंदल ने बताया कि चौथे पुतले के लिए तीन सामाजिक समस्याओं के विषय दर्शकों के सामने रखे गए थे। इसमें वॉट्सएप का आतंक, परिचित बलात्कारी और परलोक सुधारक विषय थे।
3 of 6
dussehra
- फोटो : अमर उजाला
कुल एक हजार दर्शकों ने वोटिंग की। इसमें परिचित बलात्कारी को 354, वॉट्सएप आतंक को 165 और परलोक सुधारक को 349 वोट मिले थे। इसके बाद परिचित बलात्कारी का पुतला दहन करने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय अपराध के सर्वे मेें भी देखने को मिलता है कि पड़ोसी, रिश्तेदार या परिवार का ही सदस्य इस तरह की वारदात को ज्यादा अंजाम देता है। इसलिए समाज में इसके खिलाफ सख्त संदेश देने के लिए चौथे पुतले का दहन किया जाएगा।
4 of 6
dussehra
- फोटो : अमर उजाला
रावण को आएगा हार्ट अटैक, जीभ-आंख आएगी बाहर
पीतमपुरा के डीडीए ग्राउंड पर चल रही रामलीला में इस बार दशहरे पर 60 फुट का रावण दहन होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि प्रभु श्रीराम का बाण लगने के बाद रावण को पहले हार्ट अटैक आएगा। उसकी छाती पर लगा चक्र तेजी से घूमेगा और आतिशी का नजारा दर्शकों को लुभाएगा। इसके बाद रावण की जीभ और उसकी आंखें बाहर निकलेंगी। यह जानकारी श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल ने दी।
5 of 6
dussehra
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली का सबसे बड़ा रावण होगा लाल किले पर
नवश्री धार्मिक रामलीला कमेटी के प्रेस सचिव राहुल शर्मा ने बताया कि दिल्ली का सबसे बड़ा रावण लालकिले पर दहन होगा। इसकी ऊंचाई 90 फुट है। जबकि मेघनाद और कुंभकरण की ऊंचाई करीब 80-80 फुट होगी। यहां पर्यावरण संरक्षण के लिए ईको फ्रेंडली आतिशबाजी का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा इंद्रप्रस्थ में 65, अशोक विहार फेज 2 स्थित आदर्श रामलीला कमेटी की लीला में 55, पीतमपुरा में 60 फुट के रावण का दहन होगा।