{"_id":"5bc96106bdec22698a46fe4c","slug":"before-burning-kejriwal-narendra-modi-effigy-lost-congress-protest-against-sealing-in-delhi-failed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फूंकने से पहले ही गायब हो गया मोदी-केजरीवाल का पुतला, कांग्रेस के अरमानों पर फिरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूंकने से पहले ही गायब हो गया मोदी-केजरीवाल का पुतला, कांग्रेस के अरमानों पर फिरा पानी
Fri, 19 Oct 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : कुमार संजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्याययुद्ध अभियान के जरिए दशहरा के पूर्व संध्या पर सीलिंग के खिलाफ हुंकार भरने निकले कांग्रेस नेताओं के मंसूबे पर पुलिस-प्रशासन ने पानी फेर दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने जा रही कांग्रेस उस वक्त हक्की-बक्की रह गई जब देखा कि दोनों नेताओं के पुतले ही गायब हैं।
(सभी फोटोज- कुमार संजय, अमर उजाला, नई दिल्ली)
2 of 5
कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : कुमार संजय
दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्वी दिल्ली के श्यामलाल कॉलेज के पास प्रधानमंत्री व दिल्ली के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने पहुंचे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उनका पुतला ही गायब कर दिया। इसके चलते कांग्रेस का सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन की योजना धरी की धरी रह गई।
3 of 5
कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : कुमार संजय
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में सीलिंग के खिलाफ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पूर्वी दिल्ली के श्यामलाल कॉलेज के पास पहुंचे थे। सुरक्षा को लेकर तैयार पुलिस ने पूूरे क्षेत्र को छावनी के में तब्दील कर रखा था। यहां तक कि शनिवार रात में ही तैयार मंच को हटा दिया गया था। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में नेताओं ने मोदी केजरीवाल डरते हैं-पुलिस को आगे करते है, गैरकानूनी सीलिंग बंद करो-वरना गद्दी छोड़ दो समेत कई नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
congress protest against sealing
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेताओं का कहना था कि अंग्रेजी हुकूमत की याद केंद्र सरकार दिला रही है। विपक्ष का गला घोंटने का असफल प्रयास किया जा रहा है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। इसी स्थान पर हम दोबारा पुतला जलाएंगे। माकन ने कहा कि भाजपा और आप पार्टी के नेता जिस तरह रावण ने अत्याचार किया था उसी तरह गैरकानूनी सीलिंग का समर्थन कर लोगों के साथ अत्याचार कर रहे हैं। कांग्रेस ऐसी दमनकारी कार्यवाही से डरेगी नहीं है। जरूरत पड़ने पर अब दिल्ली में कार्यकर्ता गिरफ्तादी भी देंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Congress protest agents BJP
अभियान समिति के संयोजक मुकेश शर्मा ने कहा कि 25 अक्तूबर के बाद लोकतांत्रिक तरीके से पुलिस की दमनकारी नीति का जवाब कांग्रेस देगी। केंद्रीय गृहमंत्री के इशारे पर सीलिंग के खिलाफ आंदोलन को कुचला गया है। पूरी दिल्ली के विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ऐसे पुतले फूंकेगी। इस मौके पर दिल्ली सरकार पूर्व मंत्री हारुण यूसुफ, डॉ. नरेंद्र नाथ, पूर्व विधायक नसीब सिंह, वरिष्ठ नेता चतर सिंह, मतीन अहमद, भीष्म शर्मा व विपिन शर्मा, वीर सिंह धींगान समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।