अगर आप डॉग लवर हैं तो इन दिनों पूरे इंटरनेट को रुला रही ये कहानी आपकी आंखों में भी आंसू ला सकती है। ट्विटर की दुनिया से सामने आई यह कहानी किसी मजबूत दिलवाले को भी भावुक करने के काबिल है।
इस डॉग की मोहब्बत ला देगी आपकी आंखों में आंसू, इंटरनेट पर वायरल हो रही कहानी
डॉग्स भी इंसान की तरह ही कितने संवेदनशील होते हैं ये कहानी यही बताती है। यह कहानी एक ट्विटर यूजर के दो डॉग्स की है। इसका टि्वटर हैंडल EasyBreasyBeautiful नाम से है। इस यूजर ने बताया है कि इसके दो डॉग्स हैं कुकी और स्टिच।
इनके घर में डॉग्स के खाने के लिए एक ही बर्तन होने की वजह से दोनों डॉग्स उसी बर्तन में खाते हैं। यूजर का कहना है कि उसके स्टिच नामक डॉग ने कुकी को ट्रेन कर दिया है कि वो बर्तन में डाले गए सिर्फ आधे खाने को खाए।
लेकिन दुख की बात है कि कुछ दिन पहले ही स्टिच की मृत्यु हो गई है। और जब से स्टिच गई है इस यूजर ने कुकी को आधा खाना देना शुरु कर दिया है। लेकिन एक दिन जब वो सोने जा रहा था और उसने सोचा कि देखें कुकी ने खाना खाया या नहीं तो खाने का बर्तन देख वह चौंक गया।
For those of you who wanna see my dogs here they are
(Stitch is on top, Cookie is on bottom) pic.twitter.com/zDK89IP18s