फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली : अगर आप भी गिफ्ट चुनने में हैं कन्फ्यूज तो जरूर पढ़े ये...

Mon, 16 Oct 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 16 Oct 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
these things are mostly demanded this diwali
demo pic

दीपावली से पहले आखिरी रविवार को कामकाजी लोगों ने जमकर खरीदारी की। जिससे संडे शॉपिंग डे में बदल गया। इससे नोटबंदी व जीएसटी की मार झेल रहे दुकानदारों के भी चेहरे खिल उठे। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने तरह-तरह के गिफ्ट दुकान के बाहर सजाए हुए थे। वहीं माल्स में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कपड़ों से लेकर कॉक्ररी पर ऑफर रखे हुए थे। इस दौरान पूरा दिन मार्किट में जाम की भी स्थिति बनी रही।

these things are mostly demanded this diwali
demo pic

सजावट के सामान की जमकर खरीदारी 
दीपावली पर घर की साज-सज्जा के लिए महिलाओं ने प्लास्टिक के फूल, रंग-बिरंगी लडिय़ां, गुलदस्ते, लैंप, झूमर, शुभ दीपावली लिखे लटकन, लक्ष्मी जी के चरण व विभिन्न प्रकार की तस्वीरें खरीदीं। एनआईटी-5 स्थित दुकानदार उमेश ने बताया कि इस बार साज-सज्जा के लिए बहुत सी नई चीजें आई हैं। इनमें लाल रंग का हंडा लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

these things are mostly demanded this diwali
demo pic

क्रॉकरी सामान लोगों को भाया 
दीपावली पर ज्यादातर लोग क्रॉकरी का सामान उपहार में देते हैं। लोगों ने क्रॉकरी सामान की खरीदारी की। कई लोग तो दफ्तरों में देने के लिए कई-कई डिब्बे पैक करवाकर ले गए। क्रॉकरी के गिफ्ट आइटम का दाम 300 से लेकर 2 हजार रुपये तक उपलब्ध है। ज्यादातर लोगों ने लेमन सेट व मिक्सी खरीदी। एनआईटी एक स्थित दुकानदार सौरभ ने बताया कि क्रॉकरी का सामान गिफ्ट में देने का चलन बढ़ गया है। लोग अपने बजट के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा डिमांड में लेमन सेट व किचन सैट खरीदना पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
these things are mostly demanded this diwali
demo pic

ड्राईफ्रूट की मांग बढ़ी 
मिलावटी मिठाईयों की आशंका के चलते ज्यादातर लोग ड्रायफ्रूट, नमकीन व बिस्कुट ही खरीदना पसंद कर रहे हैं। एनआईटी एक स्थित दुकानदार सोहन ने बताया कि सेहत को ध्यान में रखते हुए ग्राहक ड्रायफ्रूट की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पैक्ड नमकीन व बिस्कुट की मांग बढ़ गई है।

विज्ञापन
these things are mostly demanded this diwali
demo pic

विंड चाइम को लेकर दीवाने लोग 
इस बार दीपवाली पर लोग विंड चाइम से अपने घर व दतर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए दीवाने हो रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार इस दीपावली विंड चाइम की मांग चार गुना बढ़ी है। दीपावली पर घर की सजावट करने में इस बार विंड चाइम कर जुनून लोगों में देखा जा रहा है। सजावट के साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाने के लिए लोग फेंगशुई पद्धति की विंड चाइम दरवाजे से लेकर खिड़कियों तक में लटका रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed