फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुजरात चुनाव परिणाम से पहले ये 4 चीजें बीजेपी को पहुंचा सकती हैं भारी नुकसान

Mon, 18 Dec 2017 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Dec 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
these four things can harm bjp badly beofre gujarat election results 2017 

अगले 24 घंट से भी कम समय में ये पता चल जाएगा कि गुजरात में पिछले 22 साल से सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से चुनाव जीत पाएगी या नहीं। आजादी के बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बार कांग्रेस के अलावा किसी पार्टी को लोकसभा में पूर्ण बहुमत हासिल हुआ। इसका पूरा श्रेय बीजेपी के करिश्माई नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया जाता है। मोदी ने एक चुनौती के तौर पर अचानक गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर 2001 में सत्ता संभाली और प्रधानमंत्री बनने तक राज्य में उन्हें कोई चुनौती नहीं दे सका। यही कारण है कि गुजरात के चुनाव परिणाम पर पूरे देश की निगाह है। एक्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं लेकिन असली नतीजे सोमवार सुबह से आने शुरू हो जाएंगे। चुनाव के खात्मे और परिणाम आने के बीच हम आपको बता रहे हैं वो बातें जो बीजेपी को नुकसान पहुंचा सकती हैं...

these four things can harm bjp badly beofre gujarat election results 2017 

गुजरात चुनाव में क्यों कांग्रेस को होगा फायदा
(1)
नोटबंदी से छोटे किसान व व्यापारी नाराज: एक साल पहले काले धन पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने पांच सौ और हजार के पुराने नोट को चलन से बाहर कर दिया और उसके बदले नए नोट जारी किए। नोटबंदी की इस प्रक्रिया का पूरे देश पर व्यापक असर हुआ। आम आदमी से लेकर बड़े व्यापारी तक को इस फैसले से उबरने में वक्त लगा। माना जा रहा है कि इससे गुजरात में व्यापारियों और छोटे किसानों को भारी नुकसान पहुंचा जिसका खामियाजा बीजेपी को भुगतना पड़ सकता है।

these four things can harm bjp badly beofre gujarat election results 2017 

(2) जीएसटी की जटिल प्रक्रिया से मैन्यूफैक्चरर्स नाराज: नोटबंदी के छह महीने बितते-बितते केंद्र सरकार ने पूरे देश में समान कर प्रणाली वाला जीएसटी कानून लागू कर दिया। इस प्रक्रिया की जटिलता के चलते भी व्यापारियों और उत्पादन करने वाले व्यापारियों के लेन-देन पर नकारात्मक असर पड़ा। खुद केंद्र सरकार ने भी इस समस्या को समझते हुए जीएसटी कानून में कई बदलाव किए। केंद्र सरकार के इस कठोर फैसले का नुकसान बीजेपी को गुजरात चुनाव में देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these four things can harm bjp badly beofre gujarat election results 2017 

(3) गुजरात मॉडल से लाभान्वित और वंचितों के बीच टक्कर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी ने गुजरात मॉडल को विकास के पर्याय के तौर पर पूरे देश में प्रचारित किया । ये बताने की भी कोशिश की गई कि गुजरात ने डेवलपमेंट का नया मॉडल पूरे देश के सामने पेश किया है जो विरोधी पार्टियों के लिए सबक है। हालांकि, माना जा रहा है कि गुजरात में एक तबका ऐसा भी है जिसको गुजरात मॉडल से फायदा होने की जगह नुकसान ही हुआ है। इस तबके को एक समुदाय विशेष से जोड़ कर भी पेश किय जा रहा है।

विज्ञापन
these four things can harm bjp badly beofre gujarat election results 2017 

(4) तीन करिश्माई नेता भाजपा से नाराज: गुजरात में तीन युवा और उभरते नेता न सिर्फ बीजेपी के खिलाफ हैं बल्कि, कांग्रेस का साथ दे रहे हैं। जिग्नेश मेवानी, अल्पेश ठाकोर और हार्दिक पटेल पूरे चुनाव के दौरान बीजेपी के खिलाफ प्रचार करते रहे और इस दौरान इन तीनों नेताओं की रैलियों में बड़ी संख्या में लोगों का आना भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed