फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Central Vista Corridor: New Shivaji Stadium Metro station to be built 12 levels underground

सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर: 12 मंजिल नीचे बनेगा शिवाजी स्टेडियम का नया मेट्रो स्टेशन, शुरू हुआ निर्माण कार्य

Wed, 26 Aug 2026 02:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 26 Aug 2026 02:00 AM IST
सार

नया स्टेशन जमीन से करीब 38 मीटर नीचे बनाया जाएगा। यह गहराई लगभग 12 मंजिला इमारत की ऊंचाई के बराबर है।

विज्ञापन
Central Vista Corridor: New Shivaji Stadium Metro station to be built 12 levels underground
प्रतीक चित्र - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

शिवाजी स्टेडियम के नीचे अब एक और मेट्रो स्टेशन बनेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मंगलवार को सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर के तहत प्रस्तावित शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन का निर्माण शुरू कर दिया है। नया स्टेशन जमीन से करीब 38 मीटर नीचे बनाया जाएगा। यह गहराई लगभग 12 मंजिला इमारत की ऊंचाई के बराबर है। स्टेशन को मौजूदा एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के स्टेशन के नीचे बनाया जाना है, इसलिए निर्माण को इतनी गहराई में ले जाना पड़ेगा। मंगलवार को एलजी टीएस सिंधू की उपस्थिति में स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू किया गया।

विज्ञापन


नया शिवाजी स्टेडियम स्टेशन जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम मार्ग तक मैजेंटा लाइन के विस्तार का हिस्सा है। स्टेशन के तैयार होने के बाद यहां मैजेंटा लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के बीच सीधे इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। दोनों स्टेशनों को करीब 230 मीटर लंबे भूमिगत सब-वे से जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को एक कॉरिडोर से दूसरे कॉरिडोर में जाने के लिए सड़क पर आने की जरूरत नहीं होगी। शिवाजी स्टेडियम स्टेशन को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से भी भूमिगत रास्ते के जरिये जोड़ा जाएगा। दोनों स्टेशनों के बीच करीब 800 मीटर लंबा सब-वे बनाया जाएगा। इसमें ट्रैवलेटर की सुविधा होगी, जिससे यात्रियों को पैदल चलने की परेशानी नहीं होगी। इस संपर्क से राजीव चौक और शिवाजी स्टेडियम के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन


निर्माण में रोज 25 डंपर की आवाजाही
स्टेशन के निर्माण के दौरान बड़ी मात्रा में मिट्टी बाहर निकलेगी। डीएमआरसी के अनुसार हर महीने करीब 15 हजार घनमीटर मिट्टी की खुदाई होगी। इसे बाहर ले जाने के लिए करीब 750 डंपर के फेरे लगाने होंगे। यानी प्रतिदिन औसतन 25 डंपर फेरे होंगे। इसके अलावा स्टेशन के निर्माण में हर महीने करीब 3,000 घनमीटर कंक्रीट की जरूरत होगी, जिसके लिए लगभग 500 ट्रांजिट मिक्सर फेरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ भूमिगत स्टेशनों का कॉरिडोर
सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर करीब 9.913 किलोमीटर लंबा होगा और इसके सभी नौ स्टेशन भूमिगत होंगे। इनमें शिवाजी स्टेडियम, युगे युगीन भारत, केंद्रीय सचिवालय, कर्तव्य भवन, इंडिया गेट, वॉर मेमोरियल-हाईकोर्ट, बड़ौदा हाउस, भारत मंडपम और इंद्रप्रस्थ स्टेशन शामिल हैं। कॉरिडोर के केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर निर्माण कार्य 24 जून को शुरू हो चुका है। शिवाजी स्टेडियम स्टेशन के बनने से मध्य दिल्ली में काम करने वाले कर्मचारियों, स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों, गुरुद्वारा बंगला साहिब आने वाले श्रद्धालुओं और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन से सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। स्टेशन का निर्माण एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed