फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   East Delhi: Man beaten to death after stopping people from consuming drugs in front of his house

पूर्वी दिल्ली: घर के सामने नशा करने से रोका तो पीट-पीटकर ले ली जान, लेकिन पुलिस को नहीं दिखा चोट का कोई निशान

Wed, 26 Aug 2026 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 26 Aug 2026 02:17 AM IST
सार

आरोपियों ने पीड़ित जय किशन (40) की पिटाई कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पिटाई के बाद अचानक जय किशन के सीने में दर्द हुआ। परिजन उनको अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
East Delhi: Man beaten to death after stopping people from consuming drugs in front of his house
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में नशा कर रहे युवकों को रोकना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने पीड़ित जय किशन (40) की पिटाई कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पिटाई के बाद अचानक जय किशन के सीने में दर्द हुआ। परिजन उनको अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


परिवार का आरोप है कि आरोपियों की पिटाई की वजह से जय किशन की मौत हुई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जय किशन का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जय किशन के शरीर पर किसी भी तरह की चोट का कोई निशान नहीं मिला है। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जय किशन का शव परिवार के हवाले कर दिया। कोई कार्रवाई न होने पर गुस्साए परिजनों ने जय किशन का शव मेन रोड पर रखकर जाम लगा दिया। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर परिजनों को वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जय किशन परिवार के साथ शक्ति विहार, गली नंबर-3 में रहते थे। जय किशन छोटा-मोटा काम करते थे। इनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। आरोप है कि सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे जय किशन के घर के बाहर तीन युवक शराब और गांजा पी रहे थे। इस बात पर जय किशन ने उन्हें वहां से जाना को कहा। तीनों आरोप भड़क गए और जय किशन के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए।

इस बीच जय किशन ने सीने में दर्द की शिकायत की। परिजन पड़ोसियों की मदद से उनको नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से उनको जीटीबी भेज दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जीटीबी से उनको घर भेज दिया गया। इस बीच सुबह उनकी घर में मौत हो गई।


परिजनों ने पीसीआर कॉल कर वारदात की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा क्राइम टीम मौके पर पहुंची। छानबीन हुई। परिजनों ने तीनों युवकों पर पिटाई करने और उससे जय किशन की मौत का आरोप लगाया। अब पुलिस पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई करने की बात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed