फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताबड़तोड़ होती रही फायरिंग, फिल्मी स्टाइल में मारा कारोबारी

Fri, 09 Oct 2015 07:04 AM IST
Updated Fri, 09 Oct 2015 07:04 AM IST
विज्ञापन

ताबड़तोड़ होती रही फायरिंग, फिल्मी स्टाइल में मारा कारोबारी

There were frantic firing, businessman murdered in filmy style

द्वारका नार्थ के पालम रोड पर बुधवार देर रात कार सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या दी। घटना के समय प्रॉपर्टी डीलर अपनी आई-10 कार से ककरौला स्थित घर जा रहा था। प्रॉपर्टी डीलर को छह गोलियां लगी हैं। पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

ताबड़तोड़ होती रही फायरिंग, फिल्मी स्टाइल में मारा कारोबारी

There were frantic firing, businessman murdered in filmy style

जिसमें साफ दिख रहा है कि स्विफ्ट कार सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान में जुट गई है। वहीं प्राथमिक जांच में एक प्लॉट को लेकर हुए विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक रविंद्र कुमार उर्फ रघु (41) सपरिवार ककरौला डेयरी के पास रहता था।

ताबड़तोड़ होती रही फायरिंग, फिल्मी स्टाइल में मारा कारोबारी

There were frantic firing, businessman murdered in filmy style

वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था। उसका कार्यालय उत्तम नगर में है। बुधवार रात करीब 12 बजे रविंद्र अपने कार्यालय से घर के लिए निकला। पालम रोड पर उसकी कार को पीछे से आई एक  स्विफ्ट कार ने ओवरटेक कर रोक लिया। कार के रुकते ही रविंद्र पर गोली चलाने के बाद स्विफ्ट कार से एक युवक बाहर निकला और रविंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताबड़तोड़ होती रही फायरिंग, फिल्मी स्टाइल में मारा कारोबारी

There were frantic firing, businessman murdered in filmy style

इसी दौरान कार से दो अन्य युवक निकले और उन लोगों ने भी कार के ड्राइविंग सीट की ओर निशाना कर गोलियां दागने लगे। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में दिख रहा है कि रविंद्र को ड्राइविंग सीट की तरफ से एक बदमाश ने नजदीक से गोलियां मारी। करीब डेढ़ दर्जन गोलियां चलाने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन

ताबड़तोड़ होती रही फायरिंग, फिल्मी स्टाइल में मारा कारोबारी

There were frantic firing, businessman murdered in filmy style

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी रविंद्र को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के समय रविंद्र शराब के नशे में था। उसके शरीर पर गोली के छह जख्म हैं। परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि मितरांऊ के एक प्लॉट को लेकर उसका झगड़ा चल रहा है और उसका यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed