फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में घायल हारून ने दिल्ली में तोड़ा दम, गर्दन में लगी थी गोली

Fri, 27 Dec 2019 08:14 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 27 Dec 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
the injured died during treatment in Delhi In the protest against CAA
NRC & CAA PROTEST - फोटो : प्रयागराज
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर यूपी के फिरोजबाद जिले में प्रदर्शन के दौरान दिल्ली रेफर किए गए तीन घायलों  की मौत हो गई है। बीते 24 दिसंबर को मोहम्मद शफीक (40) और 22 दिसंबर को मुकीम (20) को सफदरजंग अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था, जबकि 30 वर्षीय मोहम्मद हारून को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। 


 
the injured died during treatment in Delhi In the protest against CAA
मार्च करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
तीनों ही घायलों को तत्काल चिकित्सा देते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया। एम्स ट्रामा सेंटर के एक डॉक्टर ने बताया कि बृहस्पतिवार को मोहम्मद हारून ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी गर्दन पर गोली लगी थी। 
the injured died during treatment in Delhi In the protest against CAA
प्रदर्शन के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हालांकि गोली कैसे और किसकी लगी? इसकी पुष्टि नहीं की है। इसी तरह सफदरजंग अस्पताल की ओर से भी दोनों घायलों की मौत को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
the injured died during treatment in Delhi In the protest against CAA
उपद्रवियों ने कई वाहन फूंके - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों का कहना है कि दोनों ही गंभीर रूप से घायल थे। गोली लगने से चोटिल हुए थे या नहीं? इस बारे में अस्पताल प्रशासन ने फिलहाल जानकारी देने से इंकार कर दिया है। बीते 20 दिसंबर को फिरोजाबाद जिले में सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा था। 
विज्ञापन
the injured died during treatment in Delhi In the protest against CAA
NRC & CAA PROTES - फोटो : प्रयागराज
इसी दौरान हुई हिंसा के बाद घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था, जहां से इन्हें सीधे दिल्ली रैफर किया गया। सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि 23 दिसंबर को मुकीम ने दम तोड़ दिया था, जबकि बृहस्पतिवार सुबह शफीक की मौत हो गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed