फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'राधा' की तलाश में पत्नी को 5 महीने में ही तलाक दे रहे लालू के बेटे तेज प्रताप, देखें शादी की एलबम

Sat, 03 Nov 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Nov 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
tej pratap yadav divorce with wife aishwarya rai after 5 month marriage wedding pics
tej pratap wedding
लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप की शादी 12 मई 2018 को बड़ी ही धूमधाम से पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती व पूर्व मंत्री चन्द्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय के साथ हुई थी। दिल्ली के डीयू के मिरांडा हाउस से इतिहास में स्नातक और एमिटी यूनिवर्सिटी से एमबीए करने वाली ऐश्वर्या की शादी की जितनी चर्चा बिहार में थी उससे कहीं ज्यादा उसका इंतजार उनकी दिल्ली वाली सहेलियों को भी था। लेकिन किसे पता था कि राजनीतिक गलियारों में साल की सबसे चर्चित शादी होने के बाद भी यह पांच महीने भी ठीक से नहीं चल पाएगी। अब तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी टूटने के कगार पर है। ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि तेज प्रताप ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी है। देखें सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही इस पूरी शादी की एल्बम। तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय की इस शादी में कुछ ऐसी चाही और अनचाही चीजें हुईं जो सुर्खियां बन गईं। चाहे बात हो खाना लूटने की या नीतीश कुमार और लालू यादव के महीनों बाद गर्मजोशी से मिलन की, देखिए सभी तस्वीरें यहां।
tej pratap yadav divorce with wife aishwarya rai after 5 month marriage wedding pics
tej pratap wedding
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी को अभी पांच महीने भी नहीं हुए हैं, और यह टूट के मुहाने पर पहुंच गई है। उन्होंने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने के लिए पटना सिविल कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने कहा है कि वह ऐश्वर्या के साथ रहना नहीं चाहते हैं। (जयमाल के समय की तस्वीर)
tej pratap yadav divorce with wife aishwarya rai after 5 month marriage wedding pics
tej pratap wedding - फोटो : pti
तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी में सबसे खास रही ये तस्वीर जिसमें राबड़ी देवी पति के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। बता दें कि लालू इन दिनों चारा घोटाला वाले मामले में जेल की सजा काट रहे हैं और वह तेज प्रताप की शादी में पैरोल पर छूटकर आए थे। सगाई समेत मेहंदी व कई अन्य कार्यक्रमों में लालू नहीं थे। उन कार्यक्रमों की तस्वीरों में आप राबड़ी देवी के चेहरे पर एक हल्की उदासी साफ देख सकते हैं। जबकि पति के जेल बाहर आने पर राबड़ी देवी के चेहरे की मुस्कान देखते ही बनती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
tej pratap yadav divorce with wife aishwarya rai after 5 month marriage wedding pics
tej pratap wedding

जानकारी के मुताबिक तेज प्रताप यादव ने 13 (1) (1a) हिंदू मैरिज एक्ट के तहत तलाक के लिए अर्जी दे दी है। वहीं खबर के मुताबिक लालू प्रसाद यादव इस मामले को सुलझाने में जुट गए हैं। लालू नहीं चाहते कि यह रिश्ता टूटे। उन्होंने इसके लिए सभी प्रयास करने शुरू कर दिए हैं।
(तेज प्रताप की शादी में सारी कड़वाहट भुलाकर सीएम नीतीश कुमार पहुंचे और लालू से भी मिले। इस दौरान वह राबड़ी देवी और तेजस्वी के साथ बैठे और बतियाते भी दिखाई दिए।)

विज्ञापन
tej pratap yadav divorce with wife aishwarya rai after 5 month marriage wedding pics
tej pratap wedding
राजनीति में आने की थी खबर
दो महीने पहले तक बिहार से ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि तेज प्रताप यादव की पतनी ऐश्वर्या राय सियासत में इंट्री करने जा रही हैं। (तेज प्रताप की शादी में हुई खाने की लूट)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed