फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तरुण सागर ने ज्योतिषियों और तांत्रिकों को लेकर दिया था बड़ा बयान, कहा था-'घर में मत घुसने दो इन्हें'

Sat, 01 Sep 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 01 Sep 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
Tarun Sagar gave big statement about astrologers and tantriks
Tarun Sagar
जैन मुनि तरुण सागर नहीं रहे। तरुण सागर पिछले करीब 20 दिन से बीमार थे। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। जैन संत तरूण सागर महाराज शुरू से ही अपने कड़वे प्रवचनों के लिए जाने जाते रहे थे। उन्होंने कई बार कड़वे बयान भी दिए। इसलिए तरुण सागर को 'क्रांतिकारी संत' का तमगा मिल गया था। 
Tarun Sagar gave big statement about astrologers and tantriks
Tarun Sagar
एक बार तो रोज सुबह में टीवी चैनलों पर चलने वाले ज्योतिष और पंड़ितों के कार्यक्रमों के प्रसारण को जैन मुनि ने आड़े हाथों लिया था। अपने कड़वे प्रवचनों के लिए पहचाने जाने वाले जैन मुनि तरुण सागर महाराज ने कहा था कि इससे न केवल अंधविश्वास बढ़ता है बल्कि इससे पहले लिखे लोग भी बेवकूफ बन रहे हैं। 
Tarun Sagar gave big statement about astrologers and tantriks
जैन मुनि तरुण सागर
जैन मुनि ने कहा था कि ज्योतिषियों और तांत्रिकों के बहकावे में सबसे ज्यादा महिलाएं आती हैं, वे ही उनका शिकार होती है। ऐसे में यदि घर में शांति व समृद्धि चाहते हैं तो पहले उन्हें घर में आने से रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर सुबह टीवी चैनल में लोगों का राशि के अनुसार भविष्य बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tarun Sagar gave big statement about astrologers and tantriks
Tarun Sagar
मजेदार बात यह है कि पढ़े लिखे लोग शिकार हो रहे हैं। बताइए कि एक ही राशि के दो लोग, जो अलग अलग समय पैदा हुए हैं, उनका भविष्य एक जैसा कैसा हो सकता है। जैन मुनि ने ट्रिपल तलाक पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर रोक का विरोध करने वाले लोग देश या समाज के नहीं बल्कि महिलाओं के विरोधी हैं।
विज्ञापन
Tarun Sagar gave big statement about astrologers and tantriks
फाइल फोटो
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अगर आतंकवाद को आश्रय देना बंद कर दे, तो सब सही हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में शरीफ लोग नहीं आ रहे हैं, वे विकृत हो चुकी हैं। ऐसे में उनका राजनीति में प्रवेश बेहद जरूरी हो गया है। राजनीति और धर्म में संबंध होना बेहद जरूरी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed