फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताइक्वांडो खिलाड़ी हत्याकांड: पुलिस कार्रवाई करती तो जिंदा होती सरिता, मौत से सब हुआ खत्म

Tue, 12 Nov 2019 08:13 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Nov 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
Taekwondo player murder case Family members accused on police
Taekwondo player murder case - फोटो : अमर उजाला
तीन बहनों में सबसे छोटी सरिता खेल के साथ पढ़ाई में भी आगे थी। ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने सरिता को आरोपी सोमबीर काफी समय से परेशान कर रहा था। उसने घर में घुसकर युवती और उसके परिजनों को शादी नहीं करवाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। तंग आकर युवती ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस यदि कार्रवाई करती तो यह अनहोनी नहीं होती। सरिता जिंदा होती और आरोपी जेल में।
Taekwondo player murder case Family members accused on police
Taekwondo player murder case - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि 10 जून को आरोपी सोमबीर सरिता के गांव आ गया था और वह सरिता से शादी करने का दबाव बना रहा था। इन्कार करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया, लेकिन कुछ दिन बाद वह जमानत पर बाहर आ गया और दोबारा सरिता को परेशान करने लगा। 
Taekwondo player murder case Family members accused on police
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी कई बार गांव में सरिता के घर के आसपास चक्कर काटता रहता था। जब वह बाहर निकलती तो उसका रास्ता रोक लेता था। 20 अगस्त को पिस्तौल लेकर वह सरिता के घर घुस गया था और घरवालों को धमकाते हुए कहा था कि उसकी सरिता से शादी नहीं कराई तो अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Taekwondo player murder case Family members accused on police
घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि उसने सरिता के साथ मारपीट भी की। इसके बाद युवती ने बिलासपुर थाने में दोबारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया, परंतु इस बार पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कई बार गुहार लगाने के बाद भी पुलिस का रवैया ढुलमुल रहा। इस बीच आरोपी उसे नए-नए नंबरों से कॉल कर परेशान करता रहा।
विज्ञापन
Taekwondo player murder case Family members accused on police
ताइक्वांडो खिलाड़ी सरिता - फोटो : अमर उजाला
सरिता की मां सावित्री देवी के मुताबिक, मंगलवार सुबह भी वह योजना के तहत घर की दीवार फांदकर घुस गया। शादी से इन्कार करने पर सरिता की हत्या कर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों की कार्रवाई को लेकर भी आलाधिकारी जांच कर रहे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed