मेरिट लिस्ट में आने के लिए सैकड़ों पुस्तकें फटाफट पढ़ने के 3 सूत्र
किसी भी एग्जाम में सफल होने के लिए जरूरी है कि हमारे पास दूसरों से ज्यादा जानकारी हो। इसके लिए लिए जरूरी है कि हम दूसरों की तुलना में ज्यादा से ज्यादा किताबों को पढ़ें और उनसे इनफॉर्मेशन जुटाएं। सामान्यतः हमें ज्यादा किताबें पढ़नें के लिए ज्यादा वक्त की जरूरत होती है और अक्सर यह बेहद उबाऊ हो जाता है। हम आपको बता रहें हैं एक ऐसा तरीका जिससे आप कम समय में ज्यादा से ज्यादा किताबें पढ़ कर दूसरों से कहीं ज्यादा सूचनाएं जमा कर सकते हैं...
मेरिट लिस्ट में आने के लिए सैकड़ों पुस्तकें फटाफट पढ़ने के 3 सूत्र
नेट की परीक्षा पास आ रही है और अब तैयारी के लिए कम समय बचा है। ऐसे में अगर कम समय में आपको अच्छी पढ़ाई करनी है तो हम इसके कुछ सूत्र आपको बता रहे हैं। जिस तरह से बच्चे एक-एक लेटर जोड़कर किसी शब्द को पढ़ते हैं, प्रत्येक शब्द का उच्चारण करते हैं उस तरह यदि आप भी पढ़ते हों तो घंटों की पढ़ाई मिनटों में करने हेतु फिसड्डी लोगों की इस शैली को फौरन छोड़ दें। क्योंकि इस तरह पढ़ने से आपकी रीडिंग स्पीड 130 शब्द प्रति मिनट से अधिक नहीं हो पाएगी और चंद पुस्तक पढ़ते ही आपका पूरा वर्ष बीत जाएगा।
मेरिट लिस्ट में आने के लिए सैकड़ों पुस्तकें फटाफट पढ़ने के 3 सूत्र
अतः इस आदत को छोड़ दें तथा जीनियस स्टूडेंट बनने की जो ट्रेगिंग अब दी जा रही है उसे अपना लें नहीं तो आप उस गधे की तरह हो जाएंगे जो बिना किसी लाभ के पुस्तक का बोझ अपनी पीठ पर ढोता रहता है मगर उन पुस्तकों में लिखी ज्ञान की बातों का फायदा नहीं उठा पाता, तभी आप घंटों की पढ़ाई मिनटों में कर सकेंगे। आगे कुछ सूत्र दिए जा रहे हैं जिनका प्रयोग कर आप अपनी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
मेरिट लिस्ट में आने के लिए सैकड़ों पुस्तकें फटाफट पढ़ने के 3 सूत्र
1) ऐसा महसूस करना बंद कर दें कि किताब में लिखे हुए एक-एक शब्द को चुपचाप पढ़ना आपका कर्तव्य है। यदि आप एक-एक शब्द को नहीं भी पढ़ें तो आपका ज्यादा नुकसान नहीं होगा।
मेरिट लिस्ट में आने के लिए सैकड़ों पुस्तकें फटाफट पढ़ने के 3 सूत्र
2) एक-एक शब्द को पढ़ने के बदले शब्दों के समूह को पढ़ें, जैसे आप व्यक्ति के समूह को मेले या भीड़ आदि में देखते हैं उसी तरह एक नजर में शब्द समूह को कुछ भी पढ़ते समय देखें। इसका अभ्यास करें। इसमें थोड़ा समय लगेगा लेकिन ऐसा होकर रहेगा जब आप एक-एक शब्द को पढ़कर समझने की जगह एक ही नजर में कई शब्द समूह को पढ़ने व समझने लगेंगे।