फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCRTC blacklisted six companies over six years

Delhi NCR News: एनसीआरटीसी ने छह वर्षों में छह कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
फर्जी प्रमाणपत्र, बोली वापस लेने और कार्य-निष्पादन गारंटी जमा नहीं करने पर कार्रवाई, दो कंपनियों पर 2027 और 2028 तक प्रतिबंध
विज्ञापन



शनि पाथौली
नई दिल्ली। नमो भारत सहित अन्य परियोजनाओं से जुड़े ठेकों की निविदा प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन करने पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने पिछले छह वर्षों में छह कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किया है। इन कंपनियों पर फर्जी प्रमाणपत्र जमा करने, बोली की वैधता अवधि के दौरान पीछे हटने और निर्धारित कार्य-निष्पादन गारंटी जमा नहीं करने के आरोपों में कार्रवाई की गई।
निगम ने संबंधित कंपनियों पर दो से पांच साल तक का प्रतिबंध लगाया है। इनमें कुछ कंपनियों की प्रतिबंध अवधि समाप्त हो चुकी है, जबकि दो कंपनियां अब भी प्रतिबंधित हैं। निगम की ओर से 2020 से सितंबर 2026 तक की गई कार्रवाई में निविदा नियमों के उल्लंघन के अलग-अलग मामले सामने आए। इन अनियमितताओं के कारण संबंधित परियोजनाओं के कार्य भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन

फर्जी प्रमाणपत्र देने पर पांच साल का प्रतिबंध
निगम की सूची के अनुसार, एक कंपनी ने निविदा प्रक्रिया में फर्जी प्रमाणपत्र जमा किया था। इस मामले में कंपनी पर 29 अप्रैल 2020 से 28 अप्रैल 2025 तक पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया। निविदा प्रक्रिया में प्रमाणपत्रों के आधार पर बोलीदाता की पात्रता और तकनीकी योग्यता का आकलन किया जाता है। ऐसे में फर्जी दस्तावेज जमा करना गंभीर अनियमितता माना जाता है। एक अन्य कंपनी ने बोली की वैधता अवधि के दौरान अपनी बोली वापस ले ली थी। इस पर 2021 से 2024 तक का प्रतिबंध लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गारंटी जमा नहीं करने पर तीन कंपनियों पर कार्रवाई
निर्धारित कार्य-निष्पादन गारंटी जमा नहीं करने के मामले में तीन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पहली कंपनी पर 2022 से 2025 तक तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया। इस मामले में बोली सुरक्षा घोषणा के तहत कार्रवाई हुई। दूसरी कंपनी पर 2024 से 2026 तक दो साल का प्रतिबंध रहा, जबकि तीसरी कंपनी पर 2026 से 2028 तक प्रतिबंध लगाया गया है।
बोली वापस लेने पर दो साल की रोक
एक अन्य कंपनी के खिलाफ भी बोली की वैधता अवधि के दौरान पीछे हटने पर कार्रवाई की गई। इस कंपनी पर 2025 से 2027 तक दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है। निर्धारित अवधि में बोली वापस लेने से निविदा प्रक्रिया में देरी और परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर असर पड़ सकता है।

इसलिए कार्रवाई के दायरे में आईं कंपनियां
एनसीआरटीसी नमो भारत सहित सार्वजनिक परिवहन परियोजनाओं के निर्माण, तकनीकी व्यवस्था, रखरखाव और अन्य सेवाओं के लिए कंपनियों को ठेके देता है। इन कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता ठेकेदारों की क्षमता तथा अनुबंध की शर्तों के पालन पर निर्भर करती है। ऐसे में यदि कोई कंपनी अनियमितता करती तो संबंधित काम प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed