{"_id":"5f737822b26a461e385135ca","slug":"sub-inspector-arrested-for-murdering-father-in-law-after-shooting-girlfriend-in-delhi-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को गोली मारने के बाद ससुर की हत्या करने वाला एसआई नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार, खोला चौंकाने वाला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका को गोली मारने के बाद ससुर की हत्या करने वाला एसआई नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार, खोला चौंकाने वाला राज
Tue, 29 Sep 2020 11:38 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सब इंस्पेक्टर
- फोटो : अमर उजाला
बाहरी-उतरी दिल्ली के अलीपुर में प्रेमिका को गोली मारकर रोहतक में ससुर की हत्या करने वाले दिल्ली पुलिस के एसआई संदीप दहिया (35) को मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस ने नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार कर लिया। उतरी जिले के स्पेशल स्टाफ ने आरोपी को रोहिणी सेक्टर-3 के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया। हालांकि, सुबह उसके आत्मसमर्पण करने की चर्चा चलती रही, लेकिन उतरी जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने एसआई के सरेंडर करने की बात से इंकार किया।
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने एसआई के पास से वारदार में इस्तेमाल सर्विस पिस्टल व चार कारतूस और डस्टर एसयूवी भी बरामद कर ली है। उधर, गिरफ्तारी से पूर्व संदीप ने सोशल मीडिया पर अपने साथियों व अधिकारियों को एक लंबा संदेश डाला, जिसमें उसने अपने ससुर की हत्या और प्रेमिका को गोली मारने का कारण बताया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि डिप्रेशन में संदीप ने ऐसा कदम उठाया।
मदद करने वाला सब इंस्पेक्टर
- फोटो : अमर उजाला
उतरी जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि मंगलवार सुबह उनकी टीम को सूचना मिली थी कि अलीपुर में अपनी प्रेमिका को गोली मारने और रोहतक के गांव बैंसी में ससुर की गोली मारकर हत्या करने वाला एसआई संदीप दहिया रोहिणी इलाके में आने वाला है। सूचना के बाद जिले के स्पेशल स्टाफ ने सेक्टर-3 के पास घेराबंदी कर दी। वहीं पास में संदीप की डस्टर गाड़ी भी खड़ी हुई मिल गई। जैसे ही संदीप कार के पास पहुंचा उसे गिरफ़्तार कर लिया। संदीप की कार से उसकी सर्विस पिस्टल, चार कारतूस भी बरामद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच करती पुलिस और मदद करने वाला सब इंस्पेक्टर
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर मंगलवार सुबह संदीप ने सोशल मीडिया, अपने साथी पुलिसकर्मी और अधिकारियों को जो संदेश भेजा था, उसमें संदीप ने दावा किया था कि अगर वह चाहे तो कोई भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकती है, लेकिन वह कायरों वाला काम नहीं करेगा। उसने आगे लिखा कि वह सिंघु बॉर्डर पर है। पुलिस की एक टीम आकर उसे गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन
आरोपी सब इंस्पेक्टर
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि इसी संदेश के बाद पुलिस ने उसे दबोचा। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस दावे से इंकार कर उसको खुद ही गिरफ्तार करने की बात कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक संदीप ने बताया है कि उसके पारिवारिक जीवन को उसके ससुर ने खत्म कर दिया था। उसने घरेलू कलह को खत्म करने के खूब प्रयास किया, लेकिन ससुर ने ऐसा नहीं होने दिया।