{"_id":"5904bc9f4f1c1b1035c0ed11","slug":"students-protest-against-recovery-for-short-attendance-at-sharda-university-greater-noida","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट अटेंडेंस के नाम पर वसूली के खिलाफ भड़के छात्र, तो बाउंसर्स ने दौड़ा-दौड़कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट अटेंडेंस के नाम पर वसूली के खिलाफ भड़के छात्र, तो बाउंसर्स ने दौड़ा-दौड़कर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 30 Apr 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
छात्र को पीटते बाउंसर्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम उपस्थिति के नाम पर 20 से 30 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए नॉलेज पार्क स्थित एक विश्वविद्यालय के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। वाइस चांसलर के दफ्तर के सामने हंगामा कर रहे छात्रों ने परिसर में तोड़फोड़ की तो बाउंसर से झड़प हो गई। छात्रों को बाउंसर ने दौड़ाकर पीट दिया। एक छात्र की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो गया। हंगामे की सूचना पर सीओ अभिनंदन सिंह पुलिस के साथ पहुंचे, तब जाकर मामला शांत हुआ। शाम तक विवि प्रशासन ने छात्रों को अभिभावकों की जानकारी में परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी।
छात्रों की पिटाई की गई।
दरअसल, विश्वविद्यालय में बी-फार्मा, एम-फार्मा, बीटेक, लॉ, बीबीए और मॉस कॉम सहित कई कोर्स की 1 मई से सेमेस्टर परीक्षा शुरू होनी है। छात्रों की कम उपस्थिति के चलते विवि प्रशासन ने छात्रों को एक निर्धारित राशि जमा कर बांड भरने के लिए कहा। बांड में कहा गया कि अगले सेमेस्टर के दौरान भी यदि 75 फीसदी उपस्थिति कम होती है तो राशि ‘स्टूडेंट वेलफेयर फंड’ में चली जाएगी।
sharda university protest
बांड भरने के बाद ही छात्रों को एडमिट कार्ड देने की बात हुई। इसके बाद विवि में लगभग 350 से 400 छात्र वाइस चांसलर दफ्तर के सामने एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। छात्रों का आरोप है कि विवि कम उपस्थिति को ठीक करने के बदले प्रति छात्र 20 से 30 हजार रुपये की मांग कर रहा है। ऐप के जरिये उपस्थिति दर्ज कराई जाती है। इसमें भी घालमेल किया जाता है। साथ ही, कई प्रोफेसर की जब छुट्टी होती है तो न तो उपस्थिति लगती है और न क्लास चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
विवि की ओर जानकारी दी गई कि हंगामा कर रहे छात्रों को बाहर से आने वाले छात्रों ने भड़काया। इस दौरान एक युवक पकड़ा गया जो अपने आप को कथित एनएसयूआई का कार्यकर्ता और एक अन्य यूनिवर्सिटी का छात्र बता रहा था।
विज्ञापन
sharda university protest
विवि के संयुक्त रजिस्ट्रार का कहना है कि छात्रों में अनुशासन लाने के लिए बांड भरने की व्यवस्था बनाई गई थी। बांड के अनुसार यदि छात्र की अगले वर्ष 75 फीसदी से कम उपस्थिति होती तो राशि स्टूडेंट वेलफेयर में ली जाती। इसका उपयोग किसी ईवेंट पर छात्र खर्च किया जाता। छात्रों को कम उपस्थिति के बदले 20-30 हजार रुपये का बांड भरना होगा। छात्र यदि अगले वर्ष उपस्थिति पूरी करते हैं तो पैसा नहीं देना पड़ेगा।