फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्थर बरसा रहे उपद्रिवों पर नियंत्रण के लिए घरों में घुसी पुलिस, 18 गिरफ्तार

Tue, 29 Nov 2016 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 29 Nov 2016 02:45 PM IST
सार

अंबेडकर मूर्ति हटाने पहुंची पुलिस-प्रशासनिक टीम पर हमला
पथराव-पेट्रोल बम फेंके, पांच पुलिसकर्मी घायल, आंसू गैस के गोले छोड़े, 18 गिरफ्तार, प्रशासन ने देर शाम दीवार खड़ी की
हीवो की सेक्टर-19 स्थित जमीन पर कब्जे की नीयत से दौलताबाद के लोगों ने लगा दी थी मूर्ति

विज्ञापन
stone pelting on police after furor over ambedkar statue removing
- फोटो : अमर उजाला

हुडा इंप्लाइज वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (हीवो) की सेक्टर-19 स्थित जमीन पर कुछ दिन पहले स्थापित की गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को शनिवार सुबह हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम पर दौलताबाद गांव वालों ने पथराव कर दिया। पथराव में पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

stone pelting on police after furor over ambedkar statue removing
- फोटो : अमर उजाला

हालात को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। करीब डेढ़ घंटे तक चले संघर्ष के अंत में पुलिस ने घरों में घुसकर हमलावरों को काबू किया। पुलिस ने प्रशासन का विरोध करने और सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार किया।

stone pelting on police after furor over ambedkar statue removing
- फोटो : अमर उजाला

विवादित जमीन पर कब्जा कर प्रशासन ने देर शाम दीवार खड़ी कर दी। हुडा एक्सईएन संदीप दहिया के मुताबिक, वर्ष 1998 में हीवो ने हुडा कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर बनाने का प्रस्ताव पास किया था। अपार्टमेंट के लिए करीब पौने चार एकड़ जमीन सेक्टर-19 स्थित दौलताबाद गांव के सामने खरीदी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
stone pelting on police after furor over ambedkar statue removing
stone pelting in faridabad - फोटो : अमर उजाला

2016 में हीवो की ओर से इस जमीन पर अपार्टमेंट बनाने की तैयारी शुरू की गई। आरोप है कि 25 सितंबर को कुछ लोगों ने कब्जा करने की नीयत से दौलताबाद गांव में स्थापित डॉ. अंबेडकर की मूर्ति इस जमीन पर लगा दी।

विज्ञापन
stone pelting on police after furor over ambedkar statue removing
- फोटो : अमर उजाला

अवैध निर्माण हटाने के लिए शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे हुडा, राजस्व अधिकारी और शहर के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जैसे ही हुडा कर्मचारियों ने अवैध निर्माण हटाना शुरू किया, दौलताबाद गांव के लोग विरोध करते हुए सड़क पर उतर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed