अगर आपके एक से ज्यादा पीएफ अकाउंट हैं और आपको अपने पीएफ अकाउंट को लेकर कुछ परेशानी है तो ईपीएफओ ने ऐसे पीएफ खाता धारकों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है।
ईपीएफओ ने कई पीएफ अकाउंट वाले खाता धारकों के लिए वन इंप्लाई, वन ईपीएफ अकाउंट के तहत एक सुविधा शुरू की है। अगर आपके एक से ज्यादा पीएफ अकाउंट हैं तो उन सभी खातों को एक्टिव यूनिवर्सल अकाउंट से लिंक करा सकते हैं। इसके तहत आपके सभी पुराने पीएफ खाते मौजूदा एक्टिव पीएफ अकाउंट में मर्ज (मिल) हो जाएंगे।
इसके तहत अगर किसी 5 या 10 पीएफ अकाउंट भी हैं तो वो अपने सभी पीएफ खाते को एक्टिव यूएएन से लिंक करा सकता है। जिसके बहुत सारे फायदे भी हैं। इससे आपका फंड तेजी से बढ़ेगा। इन खातों के लिंक ना होने के कई नुकसान भी हैं।
आपके सभी पीएफ अकाउंट को मर्ज करने की विधिः सबसे पहले ईपीएफओ की वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएं। वेबसाइट खुलने पर आपको बाईं ओर ऑवर सर्विसेज टैब दिखेगा। उस टैब पर जाने के बाद आप फॉर इंप्लॉइज ऑप्शन पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही जो पेज खुलेगा वहां आपको 'वन इंप्लॉई वन ईपीएफ अकाउंट' ऑप्शन दिखेगा। उस ऑप्शन पर क्लिक कर दें। वन इम्पलाई वन ईपीएफ अकाउंट पर क्लिक करने पर मल्टीपल पीएफ अकाउंट को कंसालिडेट करने का विंडो खुलेगा।
क्लिक करते ही आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करने के लिए जगह दिखेगी। इसके बाद आपको अपना एक्टिव यूएएन नंबर डालना होगा। इसके बाद आपको अपनी मौजूदा आईडी नंबर भी डालना होगा। ये डालकर सबमिट करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालें आपकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अब ईपीएफओ आगे की प्रक्रिया करेगा।