फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कहां होती है बम फोड़ होली, नगाड़े की थाप पर चलती है जंग और फिर होता है ऐसा

Sat, 24 Feb 2018 04:51 PM IST
मनोज कुमार/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
मनोज कुमार/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 24 Feb 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
holi 2018: in dadri people celebrate holi by playing bomb cracking and nagada beating competition
holi - फोटो : अमर उजाला

होली मनाने के तरीके भले ही बदलते जा रहे हैं, लेकिन राजधानी दिल्ली से कुछ दूर स्थित एक ऐसा गांव है जहां बम फोड़ होली होती है। नगाड़ों की थाप पर जमकर जंग होती है और फिर कुछ ऐसा होता है...

holi 2018: in dadri people celebrate holi by playing bomb cracking and nagada beating competition
holi - फोटो : अमर उजाला

दादरी तहसील के रूपवास गांव में वर्षों से चली रही बम बजाने की प्रतियोगिता अभी भी जारी है। इसमें गांव के दो मोहल्लों के लोग हिस्सा लेते है। गांव के पांच पंच फैसला सुनाते हैं। इसे देखने के लिए आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। 

holi 2018: in dadri people celebrate holi by playing bomb cracking and nagada beating competition
holi - फोटो : अमर उजाला

रूपवास गांव के 80 साल के जयपाल सिंह के मोहल्ले की प्रतियोगिता प्रीतम सिंह (70) के मोहल्ले की टीम के साथ वर्षों से होती रही है। उन्होंने बताया कि जब वे छोटे थे तब से ही गांव के बीच में स्थित चौक में बम और नगाड़े की प्रतियोगिता होती रही है। एक बम को बजाने में दो लोग लगते हैं। कई बार आठ से 10 बम और नगाड़े टीम में शामिल हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
holi 2018: in dadri people celebrate holi by playing bomb cracking and nagada beating competition
holi - फोटो : अमर उजाला

देखते ही देखते प्रतियोगिता वर्चस्व की जंग में बदल जाती है। तेज आवाज और जिस टीम के द्वारा अधिक समय तक बम बजाई जाती है, उसे विजयी घोषित किया जाता है। कई बार प्रतियोगिता आठ से 10 घंटे तक लगातार चलती है।

विज्ञापन
holi 2018: in dadri people celebrate holi by playing bomb cracking and nagada beating competition
लड्डू होली - फोटो : अमर उजाला
तेज आवाज सुनकर नजदीक के गांव तिलपता, खेड़ी, भनौता, बढ़पुरा समेत कई गांवों के लोग भी पहुंच जाते हैं। विजेता टीम को चुनने की जिम्मेदारी पांच चुने हुए पंचों की होती है। प्रतियोगिता का आयोजन होली पूजन के दूसरे दिन रंग खेलने वाले दिन होता है। इस बार भी प्रतियोगिता की तैयारी में युवक जुटे हुए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed