फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

..तो अब SpiceJet इस गलती के वजह से भरेगा जुर्माना

Thu, 11 Jan 2018 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Jan 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
spicejet to pay fine of rupees ten thousand for not offering food to a passenger
SpiceJet

मौसम की खराब या किसी अन्य कारण की वजह से हवाई यात्रा में आई दिक्कतों और परिवर्तन के बीच एयरलाइंस यात्री को खाना और रिफ्रेशमेंट मुहैया करवाने को जिम्मेदार है।

spicejet to pay fine of rupees ten thousand for not offering food to a passenger
spicejet - फोटो : ANI

एक उपभोक्ता की शिकायत पर सुनवाई करते हुए फोरम ने यह टिप्पणी की है। फोरम ने फ्लाइट इंटरचेंज के दौरान खाना नहीं देने पर स्पाइस जेट एयरलाइंस पर 10 हजार का जुर्माना ठोका है।

spicejet to pay fine of rupees ten thousand for not offering food to a passenger

दिल्ली के पीतमपुरा निवासी शामिक नाग ने 17 सितंबर 2015 को दिल्ली से पोर्टब्लेयर जाने और 25 सितंबर को पार्ट ब्लेयर से वापस दिल्ली आने की स्पाइस जेट एयरलाइंस की टिकटें बुक करवाई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
spicejet to pay fine of rupees ten thousand for not offering food to a passenger
SpiceJet

उपभोक्ता ने फोरम में शिकायत दर्ज करवाई कि स्पाइस जेट ने पहले दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर की फ्लाइट रद्द कर दी। इसके बाद पीड़ित ने स्पाइस जेट कंपनी से दूसरी एयरलाइंस में जाने की व्यवस्था करवाने की अपील की और साथ ही दूसरी फ्लाइट्स में सीट की उपलब्धता की जानकारी भी दी, लेकिन एयरलाइंस ने अपील खारिज कर दी और उनके तय समय से एक दिन पहले ही उन्हें अन्य फ्लाइट से पोर्ट ब्लेयर के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
spicejet to pay fine of rupees ten thousand for not offering food to a passenger

लेकिन जब फ्लाइट इंटरचेंज के लिए चेन्नई एयरपोर्ट पर रुकी तो वहां पर उपभोक्ता को साढ़े 4 घंटे दूसरी फ्लाइट के लिए इंतजार करना पड़ा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जिस फ्लाइट में उसे भेजा गया उसकी सीटें भी आरामदायक नहीं थी और इस यात्रा के दौरान चेन्नई एयरपोर्ट पर उन्हें खाना भी नहीं दिया गया। फोरम ने स्पाइस जेट एयरलाइंस को दोषी ठहराते हुए 10 हजार रुपये बतौर जुर्माना देने का आदेश दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed