फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छात्रा ने SIT को दिखाई वो जगह, जहां हुआ दुष्कर्म-शारीरिक शोषण, चिन्मयानंद का बेडरूम सील

Sat, 14 Sep 2019 06:28 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 14 Sep 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
SIT saw place where Chinmayanad allegedly sexual assault with student
पीड़ित छात्रा और चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला

वो बेहद भावुक क्षण था। पीड़ित छात्रा की आंखों में आंसू थे। वे दोबारा उस आश्रम के अंदर थी, जहां उसने स्वामी चिन्मयानंद पर एक साल तक दुष्कर्म और शारीरिक शोषण होने का आरोप लगाया था। बीते दिन एसआईटी पीड़ित छात्रा को लेकर मुमुक्षु आश्रम पहुंची थी यहां छात्रा और स्वामी से अलग-अलग पूछताछ कर अन्य जानकारियां लीं और फोरेंसिक टीम ने स्वामी के बेडरूम और अन्य जगह से जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए। उस घटनास्थल को भी देखा, जहां छात्रा ने अपने साथ दुष्कर्म और शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाया है। छात्रा के शारीरिक शोषण के गंभीर आरोपों से घिरे पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद की मुश्किल और बढ़ गई है।

SIT saw place where Chinmayanad allegedly sexual assault with student
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला

विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने गुरुवार देर रात तक स्वामी से करीब सात घंटे तक पूछताछ की। स्वामी का बेडरूम भी सील कर दिया गया। चिन्मयानंद के बिना अनुमति आश्रम से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी गई है। साथ ही जांच पूरी होने तक उनके शाहजहांपुर से बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित एसआईटी ने गुरुवार रात करीब एक बजे तक स्वामी चिन्मयानंद से पुलिस लाइंस में पूछताछ की। स्वामी के दिव्यधाम आवास स्थित बेडरूम को भी गुरुवार रात में ही सील कर दिया गया था। शुक्रवार को स्वामी के मुमुक्षु आश्रम और आावस पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए गए।

SIT saw place where Chinmayanad allegedly sexual assault with student
स्वामी चिन्मयानन्द - फोटो : अमर उजाला

पुलिसकर्मियों को एसआईटी की अनुमति के बिना स्वामी को आश्रम से बाहर नहीं जाने देने की हिदायत दी गई है। एसआईटी ने शुक्रवार सुबह छात्रा के घर नोटिस भेजकर उसे जांच में शामिल होने के लिए तलब किया था। एसआईटी छात्रा को लेकर देर शाम तक आश्रम में मौजूद थी। बता दें कि अपनी संस्था के जरिए कई शैक्षिक संस्थान चलाने वाले चिन्मयानंद स्वामी पर छात्रा ने करीब एक साल तक दुष्कर्म करने और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। छात्रा के अचानक गायब हो जाने से यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया था। बाद में छात्रा को पुलिस ने राजस्थान से बरामद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज स्टाफ से भी की गई है पूछताछ

SIT saw place where Chinmayanad allegedly sexual assault with student
पीड़ित छात्रा - फोटो : अमर उजाला

एसआईटी ने गुरुवार को उस कॉलेज के दो प्राचार्यों से भी पूछताछ की थी, जिसमें छात्रा पढ़ रही थी। छात्रा ने बुधवार को एसआईटी को एक पत्र लिखा था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि कॉलेज के हॉस्टल में उसके कमरे को पुलिस द्वारा सील किए जाने से पहले चिन्मयानंद के समर्थकों ने कई सबूत गायब कर दिए थे। छात्रा के पिता ने भी आरोप लगाया था कि आरोपी के समर्थकों ने कमरे से कैमरायुक्त वे दोनों चश्मे गायब कर दिए हैं, जिनसे छात्रा ने चिन्मयानंद की तरफ से किए जा रहे शोषण का वीडियो बनाया था। इसके अलावा छात्रा ने आरोपी के समर्थकों पर उसकी छवि खराब करने वाली कुछ चीजें भी कमरे में रख देने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन
SIT saw place where Chinmayanad allegedly sexual assault with student
चिन्मयानंद का अश्लील वीडियो

एसआईटी की जांच के मद्देनजर शुक्रवार को कॉलेज में अवकाश घोषित कर इसका नोटिस कॉलेज गेट पर चस्पा कर दिया गया। साथ ही एसएस कॉलेज और मुमुक्षु गेट पर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया था। सबसे अधिक फोर्स मुमुक्षु आश्रम गेट पर लगी थी और छात्रा को आश्रम में इसी गेट से एंट्री कराई गई। टीम के अंदर आते ही पुलिस ने गेट बंद कर दिया। टीम के अंदर मौजूद रहने तक किसी को आश्रम में प्रवेश नहीं दिया गया।

मामले को एसआईटी देख रही है। इसलिए इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। स्थानीय पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है- डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed