15 अगस्त इस बार और भी खास होने वाला है। कई वर्षों बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस की दोहरी खुशियां एक साथ मनाई जाएंगी। एक तरफ देश स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से सराबोर नजर आएगा तो दूसरी तरफ महिलाएं अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती नजर आएंगी।
2 of 5
राखी बाजार
- फोटो : Amar Ujala
राखी के इस पर्व को लेकर बाजारों में अभी से चहल पहल शुरू हो गई है। रक्षा का यह दोहरा कवच अभिनंदन राखी के साथ बाजार में चार-चांद लगा रहा है। इस बार बच्चों की राखी में भी देश भक्ति के गाने बजेंगे। इसमें 'बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है' के साथ 'देश रंगीला-रंगीला' जैसे देश भक्ति गाने भी शामिल हैं।
3 of 5
राखी बाजार
- फोटो : Amar Ujala
रक्षाबंधन त्योहार को लेकर दिल्ली के बाजारों में जबरदस्त रौनक है। खासकर दिल्ली का थोक बाजार, सदर बाजार रंगबिरंगी राखियों से सजा पड़ा है। इस बार रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन होने के कारण तिरंगा राखी का क्रेज काफी देखने को मिल रहा है।
4 of 5
राखी बाजार
- फोटो : Amar Ujala
बहनों ने इस रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर चीन की बनी राखियों को नहीं बांधने का संकल्प लिया है। ऐसे में बहनें रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर स्वदेशी रेशम के धागे से बनाई गई राखी बांधेंगी। कई युवतियों का कहना है कि वह स्वदेशी राखी की खरीदारी ही करेंगी। इसके साथ ही हैंडमेड राखी को ज्यादा तवज्जो दी जाएगी।
5 of 5
राखी बाजार
- फोटो : Amar Ujala
गोल्डन पॉलिस वाली राखी महंगी होती है, लेकिन दिल्ली से बाहर इसकी खास मांग है। पूरे राखी बाजार की बात करें तो मोतियों वाली राखी पर चीन का दबदबा है। कास्टिंग राखी पर हाथों से महीन काम किया जाता है।