फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल में कत्ल: बहन के सामने ही मार दी भाई को गोली, किसी और को मारने आए थे, गलती से रियाजुद्दीन को मार डाला

Mon, 15 Jul 2024 12:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Jul 2024 12:12 PM IST
विज्ञापन
Murder in gtb hospital Sick Riyazuddin was shot in front of his sister in gtb hospital at delhi
Murder in gtb hospital - फोटो : अमर उजाला
भाई को खाना खिलाकर तरन्नुम रियाजुद्दीन के पास बैठी थी। उसकी भाभी हिना काम से घर गई हुई थी। इस बीच 3.45 बजे के करीब एक लड़का लाल रंग की टी-शर्ट पहने वहां पहुंचा। उसके साथ दो और लड़के थे। आते ही उसने पिस्टल निकाली और रियाजुद्दीन पर गोलियां चला दीं। उसने पहले तो भाई को बचाने का प्रयास किया, लेकिन भयवश नीचे बैठ गई। 

कई राउंड गोलियां चलाकर बदमाश भाग खड़े हुए। उस समय गेट पर गार्ड भी खड़ा था। वार्ड में और बाहर भी लोग थे, लेकिन कोई भी उनको पकड़ने का साहस नहीं जुटा सका। जब उसने भाई को देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। इस बीच अस्पताल में अफरा-तफरी मच चुकी थी। तरन्नुम ने फौरन घर फोन किया। परिजन दौड़े-दौड़े अस्पताल पहुंचे। 
Trending Videos
Murder in gtb hospital Sick Riyazuddin was shot in front of his sister in gtb hospital at delhi
Murder in gtb hospital - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का कहना है था कि वह लगातार रियाजुद्दीन के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे थे। उसकी तबीयत में अब सुधार भी हो रहा था, लेकिन शायद खुदा को कुछ और ही मंजूर था। रियाजुद्दीन के भाई फहीम ने बताया कि वह परिवार के साथ गली नंबर-14, श्रीराम कालोनी, खजूरी खास में रहते हैं। 

Murder in gtb hospital Sick Riyazuddin was shot in front of his sister in gtb hospital at delhi
Murder in gtb hospital - फोटो : अमर उजाला
इनके परिवार में मां नसीम बेगम, दो भाई रियाजुद्दीन व रहीसुद्दीन, तीन बहनें तरन्नुम, रुकसार, रकसाना हैं। भाई रियाजुद्दीन के परिवार में पत्नी हिना के अलावा दो बच्चे बेटा अनस (13) और बेटी उर्मिश (7) हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder in gtb hospital Sick Riyazuddin was shot in front of his sister in gtb hospital at delhi
Murder in gtb hospital - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
रियाजुद्दीन के पिता इस्लामुद्दीन की चार साल पहले मौत हो गई थी। पिता दांतों का देसी तरीके से इलाज करते थे। रियाजुद्दीन भी पिता के साथ काम करते थे। पिता की मौत के बाद वह डिप्रेशन में चला गया। इस बीच वह नशा करने लगा। परिवार ने उसे इलाज के लिए भर्ती कराया। पेट में संक्रमण के अलावा उसके पेट में एक गांठ थी। 

विज्ञापन
Murder in gtb hospital Sick Riyazuddin was shot in front of his sister in gtb hospital at delhi
Murder in gtb hospital - फोटो : अमर उजाला
उसका इलाज चल रहा था। फहीम बताता है कि पहले उसके भाई और पिता की कमाई से ही घर चल रहा था। भाई के बीमार होने के बाद परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। अब भाई ठीक भी हो रहा था। परिवार को उम्मीद थी कि भाई ठीक होकर वापस काम पर लौट आएगा, लेकिन अब उसकी हत्या के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed