फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Murder Case: साकेत कोर्ट में आफताब को देखकर वकीलों का खौला खून, जमकर की नारेबाजी, मांगी मौत की सजा

Thu, 17 Nov 2022 05:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 17 Nov 2022 05:35 PM IST
विज्ञापन
shraddha murder case lawyers protest against aftab poonawala in saket court
साकेत कोर्ट में वकीलों ने आफताब के खिलाफ की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की गुरुवार को दक्षिण दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेशी हुई। पुलिस ने आरोपी के रिमांड की मांग को लेकर कोर्ट से अर्जी दाखिल की थी। कोर्ट ने पांच दिनों के लिए आफताब की कस्टडी बढ़ा दी है। वहीं पेश के दौरान कोर्ट के बाहर वकीलों ने जमकर हंगामा किया। वकीलों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वकीलों की मांग थी कि आफताब को मौत की सजा दी जाए। वकीलों ने जमकर आरोपी के लिए फांसी की मांग को लेकर नारेबाजी की। 

shraddha murder case lawyers protest against aftab poonawala in saket court
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि आफताब पूनावाला पर आरोप है कि उसने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर उसके शव के 35 टुकड़े कर डाले। फिर उसने इन शवों को महरौली के जंगल में ठिकाने लगा दिए। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच इसी साल 18 मई को शादी के मुद्दे पर झगड़ा हुआ, इस दौरान आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी। 

shraddha murder case lawyers protest against aftab poonawala in saket court
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धा हत्याकांड में नया मोड़
मुंबई की युवती श्रद्धा वाकर की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की जांच में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की जाचं में छतरपुर के जिस फ्लैट में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने श्रद्धा का कत्ल किया, उस फ्लैट का पानी का बिल भी जांच में अहम सबूत बनेगा। सूत्रों के अनुसार हत्या के बाद आफताब ने खून के धब्बों को साफ करने के लिए बहुत सारे पानी का इस्तेमाल किया, जिसके कारण पानी का बिल ज्यादा आया और बिल लंबित हो गया। पुलिस को जानकारी मिली है कि आफताब और श्रद्धा पर 300 रुपये का पानी का बिल बकाया है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि आफताब नियमित रूप से बिल्डिंग की पानी की टंकी की जांच करने जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
shraddha murder case lawyers protest against aftab poonawala in saket court
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धा से पीछा छुड़ाना चाहता था आफताब 
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब ने एक और नया खुलासा किया है। आरोपी आफताब श्रद्धा से पीछा छुड़ाना चाहता था। श्रद्धा और आफताब के बीच आए दिन छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था। दिल्ली में भी झगड़ा होता था। झगड़ा होना मुंबई में शुरू हो गया था। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह हर रोज के झगड़े से परेशान हो गया था। इसी वजह से वह श्रद्धा से पीछा छुड़ाना चाहता था।

विज्ञापन
shraddha murder case lawyers protest against aftab poonawala in saket court
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के बाद उसका चेहरा जला दिया
दिल्ली पुलिस सूत्र का कहना है कि श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब ने पुलिस के सामने कबूल किया कि पहचान छिपाने के लिए उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के बाद उसका चेहरा जला दिया था। उसने यह भी कबूल किया कि उसने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के तरीके इंटरनेट पर सर्च किए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed