फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रद्धा का पिता को जवाब: 'मैं 25 साल की हो गई हूं, मुझे फैसले लेने का पूरा अधिकार है' और आफताब के साथ रहने लगी

Tue, 15 Nov 2022 06:57 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 15 Nov 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Vikas Walker was against Shraddhas marriage to Aftab
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण दिल्ली के महरौली में बेरहमी से श्रद्धा वाकर (26) को मौत के घाट उतारने वाला आफताब अमीन पूनावाला (28) दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है। इस कारण श्रद्धा के परिजनों ने शादी करने की अनुमति नहीं दी थी। इस कारण दोनों ही मुंबई में सहमति संबंधों में रहने लगे थे। ये भी आरोप है कि आफताब श्रद्धा के साथ मारपीट करता था। उस समय आफताब के साथ रहने को पिता के मना करने पर श्रद्धा ने जवाब दिया था कि मैं 25 साल की हो गई हूं और मुझे अपने जीवन के बारे में फैसले लेने का पूरा अधिकार है। यह कहकर घर से निकल गई थी।

Shraddha Murder Case Vikas Walker was against Shraddhas marriage to Aftab
मृतका श्रद्धा वाकर - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आफताब व श्रद्धा ने छतरपुर में 15 मई को किराए पर कमरा लिया था। इसने 18 मई को श्रृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह घबरा गया। इसके बाद उसे फॉरेन क्राइम सीरीज डेक्सटर की याद आई। आरोपी बचपन में ये सीरीज देखा करता था। उसने 18 मई को श्रद्धा के शव को बाथरूम में रख दिया। अगले दिन वह बाजार गया और बड़ा वाला फ्रिज, चापड़, पाउडर, फ्रेशनर व अन्य सामान लेकर आया।

Shraddha Murder Case Vikas Walker was against Shraddhas marriage to Aftab
शव को आरी से 35 टुकड़ों में काटा, टुकड़ों को फ्रिज में रखा - फोटो : ANI

बता दें कि दक्षिण दिल्ली के महरौली से सामने आई दिल दहला देने वाली वारदात में आफताब ने लिव-इन रिलेशन में रह रही युवती श्रृद्धा की हत्या कर उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर दिए। उसने शव के टुकड़े घर के बाथरूम में किए और टुकड़ों को धोकर पॉलिथीन में पैक कर फ्रिज में रख दिया। वह पिट्टू बैग में शव एक टुकड़े को रखता था और जंगल में फेंक कर आता। आफताब ने दिल्ली में अलग-अलग जगह पर टुकड़ों को फेंक दिया। महरौली पुलिस ने आरोपी आफताब को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि श्रद्धा वालक के शव के टुकड़ों को ढूंढा जा सके और पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस को सोमवार शाम तक शव के 35 टुकड़ों में से करीब 13 मिल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Vikas Walker was against Shraddhas marriage to Aftab
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

श्रद्धा हत्याकांड में नया मोड़
श्रद्धा वाकर (26) की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। श्रद्धा और आरोपी युवक आफताब अमीन पूनावाला (28) मिलकर शराब, सिगरेट का नशा करते थे, पुलिस को ऐसे कई सबूत मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि यह आपस में शादी नहीं करना चाहते थे, इनमें नशा करने के बाद झगड़ा होता था। वारदात वाले दिन भी श्रद्धा ने नशे में बर्तन फेंककर आफताब को मारना शुरू कर दिया था। इससे गुस्साए आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी। साजिश के तहत आरोपी ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने क्राइम पेट्रोल और अंग्रेजी फिल्में देखीं।

विज्ञापन
Shraddha Murder Case Vikas Walker was against Shraddhas marriage to Aftab
हत्यारोपी आफताब और मृतका श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

कौन है आफताब और श्रद्धा
श्रद्धा मलाड़, मुंबई की रहने वाली थी। उसने स्नातक किया हुआ था। वह मुंबई में मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी। दिल्ली में उसे नौकरी नहीं मिली थी। आफजाब अमीन फूड ब्लॉगर है। इंस्टाग्राम पर उसका पर्सनल एकाउंट द हंगरी छोकरों के नाम से हैं। उसका फूड ब्लॉग इंस्टाग्राम पर दा हंगरी एस्कैपेड्स नाम से है। अपने पर्सनल ब्लॉग पर उसने आखिरी फोटो 3 मार्च, 2019 को पोस्ट की थी। अपने फूड ब्लॉग से उसने आखिरी फोटो दो फरवरी को पोस्ट की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed