{"_id":"6375940116d730675742ff90","slug":"shraddha-murder-case-big-revealing-aaftab-poonawalla-called-themselves-husband-and-wife-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha Murder Case: एक और सनसनीखेज खुलासा, छह महीने तक यहां पति-पत्नी बनकर रहे थे श्रद्धा-आफताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shraddha Murder Case: एक और सनसनीखेज खुलासा, छह महीने तक यहां पति-पत्नी बनकर रहे थे श्रद्धा-आफताब
Thu, 17 Nov 2022 10:40 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 17 Nov 2022 10:40 AM IST
विज्ञापन
Shraddha Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को श्रद्धा के शव के टुकड़े करने पर कोई पछतावा नहीं है। उसका कहना है कि उसने अपने बचाव में यानि खुद को बचाने के लिए शव के टुकड़े किए थे। उसके पास शव को ठिकाने लगाने का कोई और चारा नहीं था। हालांकि उसे श्रद्धा की मौत पर पछतावा जरूर है। उसका कहना है कि उसे उसकी मौत पर पछतावा है। उसकी किस्मत खराब है, ऐसा नहीं होना चाहिए था। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसका श्रद्धा से मुंबई के समय से ही झगड़ा होना शुरू हो गया था। श्रद्धा उसे बर्तनों से मारती थी तो वह उसे थप्पड़ मारता था। इस झगड़े में उसने श्रद्धा की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पूछताछ में हंसता रहा। पुलिस उसे मना करती थी तब भी वह हंसता रहता था।
Shraddha Murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी बहुत ही तेज दिमाग का है। वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है। वह सोच-समझकर हर बात कर जवाब देता है। इस बीच मृतका के शव के टुकड़े बरामद करने में जुटी पुलिस को बुधवार को भी श्रद्धा का सिर व धड़ नहीं मिला है।
Shraddha walker murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस इन अंगों की जोर-शोर से तलाश कर रही है। हालांकि महरौली के जंगल में काफी जंगली जानवर हैं। ऐसे में संभावना है कि शव के टुकड़ों को जानवर खा गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी आफताब को जंगल में लेकर पहुंची पुलिस
- फोटो : एएनआई
इस बीच पिछले छह महीने दिल्ली में बारिश भी हुई है। पुलिस को शव के टुकड़े करने वाले औजार भी नहीं मिले हैं। आरोपी ने ऑरी, ब्लेड व चापर आदि को 100 फुटा रोड पर रखे एमसीडी के बड़े वाले कूड़े के ड्रम में डाल दिया था। ऐसे में ये औजार कूड़े के साथ चले गए।
विज्ञापन
Shraddha Murder Case
- फोटो : एएनआई
मुंबई में खुद को पति-पत्नी बताया था
आरोपी आफताब ने पूछताछ में ये खुलासा किया है कि श्रद्धा और वह मुंबई के जिस फ्लैट में रहते थे, वहां खुद को दोनों ने पति-पत्नी बताया था।
आरोपी आफताब ने पूछताछ में ये खुलासा किया है कि श्रद्धा और वह मुंबई के जिस फ्लैट में रहते थे, वहां खुद को दोनों ने पति-पत्नी बताया था।