{"_id":"6af1d7b3058e3900770a61ec","slug":"accused-in-mobile-snatching-case-acquitted-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3043-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मोबाइल झपटमारी का आरोपी बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मोबाइल झपटमारी का आरोपी बरी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। मोबाइल झपटमारी के करीब पांच साल पुराने मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद फैजान को बरी कर दिया है। मामले की सुनवाई कर रहीं न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुष्ठा श्रीवास्तव ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ आरोपों को संदेह से परे साबित करने में नाकाम रहा। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता ने आरोपी को पहचानने से भी इन्कार कर दिया था। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि किसी भी आपराधिक मामले में आरोप साबित करने की जिम्मेदारी अभियोजन पक्ष की होती है। अभियोजन के अनुसार, 21 दिसंबर 2019 को मौजपुर की गंगा डेयरी वाली गली में खुशबू वर्मा का मोबाइल फोन झपट लिया गया था।
शोर मचाने पर लोगों ने पकड़ा था
आरोप था कि पीछे से आकर मोबाइल झपटा गया था। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर मोबाइल फोन बरामद कर लिया था। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस मामले में जाफराबाद थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता खुशबू वर्मा ने अदालत में बताया कि घटना को पांच से छह साल बीत चुके हैं। उन्होंने आरोपी को केवल एक बार देखा था। इसलिए वह यह नहीं कह सकतीं कि अदालत में मौजूद व्यक्ति ही वह युवक था, जिसे लोगों ने पकड़ा था। वहीं, पुलिसकर्मी ने अपनी गवाही में आरोपी को शिकायतकर्ता की मदद से पकड़े जाने की बात कही्र