{"_id":"6375998bdbfeb4491755321d","slug":"shraddha-murder-case-aftab-used-to-keep-shower-running-while-cutting-body-blood-flow-continuously-from-toilet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha Murder Case: लाश को काटने के दौरान चलाकर रखता था शावर...लगातार टॉयलेट से बहता रहता था खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shraddha Murder Case: लाश को काटने के दौरान चलाकर रखता था शावर...लगातार टॉयलेट से बहता रहता था खून
Thu, 17 Nov 2022 10:40 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 17 Nov 2022 10:40 AM IST
विज्ञापन
Shraddha walker murder case
- फोटो : अमर उजाला/एएनआई
देश के बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आए दिन नए-नए खुलासा कर रहा है। अब उसने खुलासा किया है कि उसने श्रद्धा के सिर को फ्रिज के फ्रीजर में रखा था। फ्रीजर में ठंडक की वजह से सिर बर्फ के गोले के रूप में तब्दील में बदल गया था। आरोपी ने बताया कि वह श्रद्धा के शरीर के टुकड़े रखने के लिए ही बड़ा फ्रिज खरीदकर लाया था। उसने बताया कि श्रद्धा का शव आसानी से काटने के लिए उसने बाथरूम का शावर चलाकर रखा था। इसके अलावा शरीर से जो खून निकल रहा था वह भी शावर के पानी से लगातार टॉयलेट में बह रहा था। आरोपी ने केमिकल से बाथरूम की दीवार, फर्श व रेफ्रिजरेटर को साफ किया था।
Shraddha Murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के घर की दीवार से कुछ धब्बे मिले हैं। पुलिस ने इन धब्बों के नमूने उठाए हैं। ताकि पता लग सके कि धब्बे किसके हैं। पुलिस को आरोपी के फ्लैट से श्रद्धा का बैग मिला है। इसमें उसकी व्यक्तिगत चीजें मिली हैं।
Shraddha Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
शव के टुकड़े तलाश करने के लिए पूरी दक्षिण जिला पुलिस को लगाया
दक्षिण जिला पुलिस के लिए श्रद्धा के शव के टुकड़े बरामद न होना परेशानी का सबब बनता जा रहा है। ऐसे में महरौली पुलिस के साथ-साथ पूरे दक्षिण जिले की पुलिस को तलाशी अभियान में लगा दिया गया है।
दक्षिण जिला पुलिस के लिए श्रद्धा के शव के टुकड़े बरामद न होना परेशानी का सबब बनता जा रहा है। ऐसे में महरौली पुलिस के साथ-साथ पूरे दक्षिण जिले की पुलिस को तलाशी अभियान में लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Murder case
- फोटो : अमर उजाला
पूरे दक्षिण जिले की थाना पुलिस ने बुधवार सुबह ही अभियान शुरू कर दिया था और देर रात तक तलाशी अभियान चल रहा था। पुलिस आरोपी को साथ लेकर गई थी। हालांकि पुलिस को बुधवार को कोई सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन
Shraddha Murder case
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिला पुलिस ने बुधवार को जंगल के सभी रास्ते बंद कर दिए थे। जंगल के हर रास्ते पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए थे। किसी भी को भी जंगल के अंदर नहीं जाने दिया रहा था।