फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आफताब ने जो कहा वो सब किया!: पॉलीग्राफ टेस्ट का हुआ मिलान, 23 में पांच हड्डियां श्रद्धा की नहीं

Sat, 17 Dec 2022 10:39 AM IST
आकाश दुबे पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 17 Dec 2022 10:39 AM IST
विज्ञापन
shraddha murder case Aftab s polygraph test matched in police investigation
मृतका श्रद्धा वालकर - फोटो : अमर उजाला

बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला से पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान पूछे गए सवालों के जवाबों का दक्षिण जिला पुलिस की जांच से मिलान हो गया है। ऐसे में जांच अधिकारी मान रहे हैं कि आरोपी ने पॉलीग्राफ टेस्ट में सच बोला है। उसने ज्यादातर सवालों के जवाब सही दिए हैं। दूसरी तरफ दक्षिण जिला पुलिस को छतरपुर के जंगल से मिली 23 हड्डियों में से पांच का श्रद्धा के पिता के डीएनए से मिलान नहीं हुआ है। अब पुलिस श्रद्धा की मौत की पुष्टि के लिए हड्डियों का पोस्टमार्टम परीक्षण करवाएगी। इससे पता लगेगा कि कौन सी हड्डी शरीर के किस हिस्से की है।

shraddha murder case Aftab s polygraph test matched in police investigation
श्रद्धा वालकर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धा हत्याकांड की जांच में लगे अधिकारी ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट के साथ आरोपी आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट भी पुलिस को बुधवार शाम को मिल गई। टेस्ट के दौरान आरोपी से करीब 35 सवाल पूछे गए थे। इनमें से आरोपी ने ज्यादातर सवालों के जवाब सही दिए हैं।

shraddha murder case Aftab s polygraph test matched in police investigation
Shraddha murder case - फोटो : अमर उजाला

आरोपी से श्रद्धा कौन थी, कैसे दोस्ती हुई, मारपीट क्यों करता था, श्रद्धा को क्यों मारा, कैसे मारा, शव के कितने टुकड़े किए, कैसे किए, हिस्सों को कहां-कहां फेंका, आरी व ब्लेड को कहां फेंका और कितनी लड़कियों से उसकी दोस्ती थी आदि सवाल पूछे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
shraddha murder case Aftab s polygraph test matched in police investigation
Shraddha Murder case - फोटो : File Photo

आरोपी ने ज्यादातर सवालों के पॉलीग्राफ टेस्ट में वही जवाब दिए हैं जो उसने पूछताछ के दौरान दिए थे। इधर, पुलिस को कुल 23 हड्डियां (शरीर के हिस्से) मिली थीं। इनमें से 5 का डीएनए श्रद्धा के पिता के डीएनए से नहीं मिला है। जंगल से मिला जबड़ा व कमर से नीचे का हिस्से सहित 18 हड्डियों को डीएनए से मिलान हुआ है।

विज्ञापन
shraddha murder case Aftab s polygraph test matched in police investigation
मृतका श्रद्धा - फोटो : फाइल फोटो

खून व बालों का भी मिलान हुआ
पुलिस को छतरपुर के जंगल से बाल भी मिले थे। इनका डीएनए श्रद्धा के पिता विकास से मिल गया है। पुलिस को आफताब के छतरपुर स्थित फ्लैट की रसोई से काफी मात्रा में सूखा हुआ खून मिला था। खून का भी डीएनए से मिलान हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed