फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Murder: सीसीटीवी में कैद आफताब की काली करतूत, तीन घंटे में चार बार बाहर गया, ठिकाने लगाए शव के टुकड़े

Sat, 19 Nov 2022 02:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Nov 2022 02:01 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Aftab captured in CCTV footage, some pieces of body were thrown in forest October 18
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा वाकर हत्याकांड में नए खुलासा हुआ है। श्रद्धा हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। फुटेज में आरोपी कैद हुआ है। आरोपी आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद  शव के कुछ टुकड़े उसी वक्त फेंक दिए थे, जबकि सिर, धड़ और हाथ-पैरों की उंगलियों को फ्रिज में रखा था। आरोपी आफताब ने इन टुकड़ों को 18 अक्तूबर को यानी करीब पांच महीने बाद जंगल में फेंका था। आरोपी एक ही दिन में इन टुकड़ों को फेंककर आया था। उस दिन आरोपी आफताब ने शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक चार चक्कर लगाए थे। इस दौरान आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी को जब्त कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में वह बैग लटका कर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

 
Shraddha Murder Case Aftab captured in CCTV footage, some pieces of body were thrown in forest October 18
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरी ओर श्रद्धा हत्या मामले में शुक्रवार को नया खुलासा हुआ है। छतरपुर व महरौली के जंगलों से बरामद हड्डियां इंसान की हैं। यह हड्डियां जानवरों की नहीं है। 

Shraddha Murder Case Aftab captured in CCTV footage, some pieces of body were thrown in forest October 18
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
एम्स व उसके फोरेंसिक विभाग के डॉक्टरों ने अनौपचारिक बातचीत में इसकी जानकारी पुलिस को दी है। अभी फोरेंसिक विभाग ने रिपोर्ट नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Aftab captured in CCTV footage, some pieces of body were thrown in forest October 18
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिला पुलिस को इसका इंतजार है। इसके बाद ही हड्डियों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। साथ ही रोहिणी स्थित एफएसएल में फोरेंसिक जांच में भी इसको पुलिस भेजेगी। डीएनए जांच से पता लगेगा कि हड्डियां श्रद्धा की हैं या नहीं।

 
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Aftab captured in CCTV footage, some pieces of body were thrown in forest October 18
आरोपी आफताब को जंगल में लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : एएनआई
आरोपी आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े कर छतरपुर व महरौली के जंगल में फेंके थे। श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ढूंढने के लिए दक्षिण जिला पुलिस ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed