{"_id":"6ae066598deb2dc43f0315a6","slug":"residents-of-block-16-in-delhi-s-trilokpuri-are-troubled-by-the-problem-of-dirty-water-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: त्रिलोकपुरी के ब्लॉक-16 में गंदा पानी आने से परेशानी, बीमारियों का खतरा बढ़ा; निवासियों ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: त्रिलोकपुरी के ब्लॉक-16 में गंदा पानी आने से परेशानी, बीमारियों का खतरा बढ़ा; निवासियों ने की शिकायत
Tue, 27 Oct 2026 02:58 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:58 PM IST
सार
निवासियों के मुताबिक, नलों से आने वाले पानी में सीवर के पानी जैसी गंदगी और बदबू है। उनका कहना है कि क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की समस्या के कारण गंदा पानी आ रहा है। हालांकि, पानी के दूषित होने की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
नल से आ रहा गंदा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी स्थित ब्लॉक-16 में पिछले पांच दिनों से गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति से स्थानीय निवासी परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि घरों के नलों से ऐसा पानी आ रहा है, जिसका इस्तेमाल पीने के लिए नहीं किया जा सकता। स्थानीय निवासियों ने जलापूर्ति व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दिल्ली जल बोर्ड और स्थानीय प्रतिनिधियों से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
निवासियों के मुताबिक, नलों से आने वाले पानी में सीवर के पानी जैसी गंदगी और बदबू है। उनका कहना है कि क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की समस्या के कारण गंदा पानी आ रहा है। हालांकि, पानी के दूषित होने की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में पाइपलाइनों और सीवर व्यवस्था की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदे पानी की आपूर्ति के कारण रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ रहा है। पीने और खाना बनाने के लिए उन्हें वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को लेकर लोगों की चिंता अधिक है। दूषित पानी के इस्तेमाल से उल्टी-दस्त समेत जलजनित बीमारियों का खतरा हो सकता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड में इसकी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विधायक बोले- जानकारी नहीं, समस्या हुई तो कराएंगे समाधान
इस संबंध में स्थानीय विधायक रवि कांत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं है। उन्होंने इलाके में इस तरह की परेशानी की जानकारी होने से इनकार किया। विधायक ने कहा कि यदि क्षेत्र में ऐसी समस्या है तो उसका जल्द समाधान कराया जाएगा। वहीं, जब इस मामले में जेई से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।