श्रद्धा वाकर हत्याकांड में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं, जिसे सुनकर हर कोई सन्न है। श्रद्धा के साथ हुई हैवानियत को सुनकर लोगों के मन में गुस्सा है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा के शरीर के अंगों को काटने के लिए केवल एक हथियार का इस्तेमाल किया गया था। आफताब ने शरीर के अंगों को काटने के लिए एक छोटी आरी का इस्तेमाल किया था। हालांकि आरी अभी तक बरामद नहीं हुई है। वहीं शव के टुकड़े करने के बाद आरोपी आफताब उनमें बोरिक पाउडर लगाता था।
हैवानियत की सारी हदें पार: आफताब शव के टुकड़े करने के लिए करता था विशेष आरी का प्रयोग, फिर मलता था केमिकल
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 15 Nov 2022 05:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन